
डिजिटल अरेस्ट, छोटा भीम, मोटू-पतलू... 115वीं 'मन की बात' में क्या-क्या बोले पीएम मोदी
AajTak
पीएम मोदी ने कहा, कहा कि भारत एनिमेशन की दुनिया में एक नई क्रांति की ओर बढ़ रहा है और लोगों से आग्रह किया कि वे देश को एक वैश्विक एनिमेशन पावरहाउस बनाने का संकल्प लें. उन्होंने भारतीय एनिमेटेड श्रृंखलाओं जैसे 'छोटा भीम', 'हनुमान' और 'मोटू-पटलू' की लोकप्रियता का जिक्र करते हुए कहा कि इनकी सामग्री और रचनात्मकता के कारण इनका प्यार पूरी दुनिया में बढ़ रहा है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने 'मन की बात' कार्यक्रम में कई जरूरी मुद्दों को उठाया और उन पर बात की. रविवार को प्रसारित हुआ यह कार्यक्रम का 115वां एपिसोड था, जिसमें पहली बार डिजिटल अरेस्ट की घटनाओं लेकर पीएम मोदी ने बात की और लोगों को जागरूक किया. इसके अलावा उन्होंने इससे बचाव के तरीके पर भी बात की. पीएम मोदी ने इस दौरान भारत की एनिमेशन तकनीक पर भी बात की और इसके साथ ही फिटनेस अवेयरनेस के साथ संस्कृति और लोक कला की बढ़ती लोकप्रियता का भी जिक्र किया.
भारत एनिमेशन की दुनिया में क्रांति की ओर अग्रसरः पीएम मोदी पीएम मोदी ने कहा, कहा कि भारत एनिमेशन की दुनिया में एक नई क्रांति की ओर बढ़ रहा है और लोगों से आग्रह किया कि वे देश को एक वैश्विक एनिमेशन पावरहाउस बनाने का संकल्प लें. उन्होंने भारतीय एनिमेटेड श्रृंखलाओं जैसे 'छोटा भीम', 'हनुमान' और 'मोटू-पटलू' की लोकप्रियता का जिक्र करते हुए कहा कि इनकी सामग्री और रचनात्मकता के कारण इनका प्यार पूरी दुनिया में बढ़ रहा है.
छोटा भीम का किया जिक्र अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में पीएम मोदी ने कहा, "आपको याद होगा जब 'छोटा भीम' टीवी पर प्रसारित होना शुरू हुआ था. बच्चे इसे कभी नहीं भूल सकते. 'छोटा भीम' के प्रति इतनी उत्सुकता थी. आज ढोलकपुर का ढोल' केवल भारत में ही नहीं, बल्कि अन्य देशों में भी बच्चों को आकर्षित करता है. इसी तरह, हमारे अन्य एनिमेटेड धारावाहिक जैसे 'कृष्ण', 'हनुमान', 'मोटू-पटलू' भी दुनिया भर में लोकप्रिय हैं."
भारतीय खेल पूरी दुनिया में लोकप्रिय पीएम मोदी ने कहा कि एनिमेशन का उपयोग अब हर जगह देखा जा सकता है, चाहे वह स्मार्टफोन हो, सिनेमा स्क्रीन, गेमिंग कंसोल हो या वर्चुअल रियलिटी. उन्होंने भारत में गेमिंग स्पेस के तेजी से बढ़ने का भी उल्लेख किया और कहा कि भारतीय खेल भी पूरी दुनिया में लोकप्रिय हो रहे हैं. प्रधानमंत्री ने कहा, "एनिमेशन के क्षेत्र में 'मेड इन इंडिया' और 'मेड बाय इंडियंस' हर जगह देखी जा सकती है. आज भारत की प्रतिभा विदेशी प्रोडक्शन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गई है."
भारतीय निर्माताओं ने तैयार किए हैं वर्चुअल एनिमेशन उन्होंने एनिमेशन स्टूडियो का जिक्र किया, जो विश्व प्रसिद्ध प्रोडक्शन कंपनियों जैसे डिज्नी और वॉर्नर ब्रदर्स के साथ काम कर रहे हैं. "आज हमारे युवा मूल भारतीय सामग्री बना रहे हैं, जो हमारी संस्कृति की झलक प्रस्तुत करती है." पीएम मोदी ने कहा कि एनिमेशन सेक्टर अब एक उद्योग का रूप ले चुका है, जो अन्य उद्योगों को भी बढ़ावा दे रहा है. उन्होंने उदाहरण दिया कि वर्चुअल टूर के माध्यम से लोग अजंता की गुफाएं देख सकते हैं या कोणार्क के मंदिर के गलियारों में चल सकते हैं. उन्होंने कहा कि ये सभी वर्चुअल रियलिटी एनिमेशन भारतीय निर्माताओं द्वारा बनाए गए हैं.
अपनी रचनात्मकता बढ़ाएं युवा उन्होंने युवाओं से कहा, "अपनी रचनात्मकता को बढ़ाएं. कौन जानता है, दुनिया का अगला सुपर हिट एनिमेशन आपके कंप्यूटर से निकल सकता है." 28 अक्टूबर को 'वर्ल्ड एनिमेशन डे' के अवसर पर, पीएम मोदी ने लोगों से भारत को एक वैश्विक एनिमेशन पावरहाउस बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया. उन्होंने आत्मनिर्भर भारत अभियान की भी चर्चा की और कहा कि यह अब केवल एक सरकारी अभियान नहीं रह गया है, बल्कि यह एक जन आंदोलन बन रहा है.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.



