
'डायरेक्ट हमला...', कारों पर डोनाल्ड ट्रंप के 25% टैरिफ पर दुनिया के अलग-अलग देशों ने क्या बोला?
AajTak
जापान, कनाडा और यूरोपीय संघ सहित कई देशों ने अगले हफ्ते से आयातित कारों और हल्के ट्रकों पर 25 प्रतिशत व्यापार शुल्क लगाने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना की है, इसे अपने देश पर 'बहुत डायरेक्ट हमला' बताया है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने अगले हफ्ते से आयातित कारों और हल्के ट्रकों पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने का ऐलान किया है. इस कदम से ग्लोबल ट्रेड वार और व्यापक हो जाएगा, जो उन्होंने इस साल व्हाइट हाउस में दोबारा आने के बाद शुरू किया था. ऑटो इंडस्ट्री के एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस कदम से कीमतें बढ़ेंगी और प्रोडक्शन प्रभावित होगा.
जापान, कनाडा और यूरोपीय संघ सहित कई देशों ने अगले हफ्ते से आयातित कारों और हल्के ट्रकों पर 25 प्रतिशत व्यापार शुल्क लगाने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना की है, इसे अपने देश पर 'बहुत डायरेक्ट हमला' बताया है.
'100 बिलियन अमेरिकी डॉलर का रेवेन्यू...'
व्हाइट हाउस का अनुमान है कि टैरिफ से सालाना 100 बिलियन अमेरिकी डॉलर का रेवेन्यू प्राप्त होगा, लेकिन इसका बड़ा प्रभाव हो सकता है क्योंकि अमेरिकी ऑटोमेकर्स ग्लोबल सप्लाई चेन पर निर्भर हैं. अप्रैल में टैक्स बढ़ोतरी के साथ, निर्माताओं को बढ़ती लागत और घटती बिक्री देखने को मिल सकती है. हालांकि, ट्रंप का तर्क है कि इस कदम से अमेरिका में और ज्यादा कारखाने खुलेंगे.
ट्रंप ने ओवल ऑफिस में कहा, "हम जो करने जा रहे हैं, वह उन सभी टैक्स पर 25 फीसदी टैरिफ लगाना है, जो संयुक्त राज्य अमेरिका में नहीं बनी हैं. यह स्थायी होगा. हम 2.5 फीसदी के आधार से शुरू करेंगे, जो कि अभी है और 25 प्रतिशत तक जाएंगे."
उन्होंने दावा किया कि इस कदम से आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा. इससे विकास को बढ़ावा मिलेगा जैसा आपने पहले कभी नहीं देखा होगा लेकिन अगर आप अपनी कार अमेरिका में बनाते हैं, तो कोई टैरिफ नहीं है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









