
डांसिंग मोड में Elon Musk और Donald Trump का AI अवतार, मस्क ने किया पोस्ट, देखें वीडियो
AajTak
Elon Musk और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक AI वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे दोनों एक साथ क्लासिकल पॉप डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. यह वीडियो खुद Tesla CEO Elon Musk ने X प्लेटफॉर्म (पूर्व नाम Twitter) पर शेयर किया है. यहां बहुत से लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट किया. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
Tesla CEO Elon Musk ने हाल ही में X प्लेटफॉर्म (पूर्व Twitter) ने एक वीडियो पोस्ट किया है. इस AI Generated Video में दिखाया है कि कैसे अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और खुद Elon Musk से मिलते-जुलते फेस वाले लोग डांस करते नजर आ रहे हैं.
AI वीडियो में दोनों एक हाई एनर्जी डांस करते नजर आ रहे है. इतना ही नहीं, यह इंटरनेट पर काफी पसंद भी किया जा रहा है. वीडियो में दोनों ही लोगों को शूट में दिखाया गया है, उसके बाद भी अपने मूव अच्छे से कंप्लीट कर रहे हैं.
Elon Musk ने इसे साफतौर पर मौज-मस्ती के लिए शेयर किया है. मस्क ने इसपर कैप्शन दिया है कि विरोधी कहेंगे कि यह AI है. इस पर बहुत से लोगों ने कमेंट भी पोस्ट किए हैं.
यह भी पढ़ें: अब कहीं भी चला सकेंगे सुपरफास्ट इंटरनेट, Elon Musk के SpaceX का बड़ा ऐलान
इसके बाद इस वीडियो ने लोगों को ध्यान खींचा और यह वीडियो एकदम से इंटरनेट पर वायरल हो गया. इसमें एडवांस AI टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जहां वे दोनों क्लासिकल पोप कल्चर पर डांस करते नजर आ रहे हैं.
X यूजर्स शॉफी ने इस वीडियो पर कमेंट किया और कहा, यह एक रियल वीडियो है, जब इसे फिलमाया जा रहा था, तब वे वहां थीं. इसके बाद Elon Musk ने इस पोस्ट का रिप्लाई किया और कहा कि आपकी ही सिनेमोटोग्राफी थी. हालांकि कुछ लोगों ने इस वीडियो की ओलाचना भी की.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











