
डल झील में कमांडो तैनात, चप्पे-चप्पे पर ड्रोन से निगरानी... 370 हटने के बाद पहली बार कश्मीर जाएंगे PM मोदी
AajTak
पीएम मोदी के आने से पहले श्रीनगर करीब 10 हजार तिरंगे और BJP के झंडों से पट गया है. श्रीनगर में छोटी सड़कें सील कर दी गई हैं. 24 घंटे पहले से ही स्टेडियम के बाहर बैरिकेडिंग कर दी गई है. कश्मीर में इतनी बड़ी जनसभा हाल फिलहाल में नहीं देखी गई है. झेलम नदी और डल झील पर समुद्री कमांडो तैनात किए गए हैं.
देश में चुनावी माहौल है. गारंटी का मौसम है. इस सबसे बीच प्रधानमंत्री मोदी श्रीनगर जा रहे हैं. 370 हटने के बाद ये प्रधानमंत्री मोदी का पहला कश्मीर दौरा होगा. श्रीनगर में उनकी रैली है. जिसे लेकर बीजेपी का दावा है कि ये कश्मीर के इतिहास की सबसे बड़ी रैली होगी, जिसमें 2 लाख से ज्यादा लोग जुटेंगे. पीएम मोदी की इस रैली के लिए श्रीनगर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. श्रीनगर तिरंगे और बीजेपी के झंडों से पट गया है. प्रधानमंत्री मोदी 7 किलो मीटर का रोड से सफर तय करके श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम जाएंगे.
बख्शी स्टेडियम में जनसभा को संबोधित कर प्रधानमंत्री मोदी 6400 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का अनावरण करेंगे. पीएम के आने से पहले श्रीनगर करीब 10 हजार तिरंगे और BJP के झंडों से पट गया है. श्रीनगर में छोटी सड़कें सील कर दी गई हैं. 24 घंटे पहले से ही स्टेडियम के बाहर बैरिकेडिंग कर दी गई है. कश्मीर में इतनी बड़ी जनसभा हाल फिलहाल में नहीं देखी गई है.
जम्मू-कश्मीर प्रशासन के साथ-साथ बीजेपी की तरफ से भी रैली को यादगार बनाने के लिए जोर लगाया जा रहा है. सभी तैयारियों में जोर-शोर से जुटे हैं. लोकसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी और बीजेपी की कोशिश है कि देश में मैसेज जाए कि कश्मीर पूरी तरह से बदल गया है. ऐसे में माना जा रहा है कि गारंटी के इस मौसम में प्रधानमंत्री मोदी कश्मीर के लिए भी कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं.
लोगों को रैली में शामिल न होने की मिल रही रही धमकी
प्रधानमंत्री मोदी की श्रीनगर में होने वाली जनसभा से पहले कश्मीर के लोगों को धमकी भरे कॉल आ रहे हैं. इसमें स्थानीय लोगों को पीएम की जनसभा में शामिल न होने की धमकी दी गई है. सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई कश्मीर में मोबाइल और लैंडलाइन पर पीएम की रैली का बहिष्कार करने के लिए धमकी भरे कॉल कर रही है. कश्मीर के लोगों को अलग-अलग इंटरनेशनल फोन नंबरों से कॉल आ रहे हैं. फोन उठाते हुए लोगों को धमकी देते हुए पीएम की रैली से दूर रहने के लिए कहा जा रहा है. इसको लेकर सुरक्षा बलों और खुफिया एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं.
श्रीनगर में सुरक्षा व्यवस्था के हैं ये इंतजाम

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






