
डरावनी उबर राइड्स! रात के अंधेरे में ड्राइवर ने की ऐसी हरकत, सदमे में महिला
AajTak
दिल्ली की सिमरन मोंगा ने इंस्टाग्राम पर उबर की दो लगातार राइड में डरावने अनुभव का आरोप लगाया. पहली राइड में ड्राइवर के अजीब व्यवहार और अंधेरी गली में ले जाने से वह डरीं. दूसरी राइड में नंबर प्लेट मिसमैच और ड्राइवर द्वारा पीछा करने का दावा किया. पोस्ट के बाद महिलाओं की सुरक्षा और वेरिफिकेशन पर बहस तेज हुई. कई लोगों ने उबर से सवाल पूछे. उनका कहना था कि महिलाओं को सेफ राइड मिलनी चाहिए.
दिल्ली की एक महिला ने उबर की लगातार दो राइड के दौरान खुद को असुरक्षित, परेशान और मानसिक रूप से डरा देने वाला अनुभव होने का दावा किया है. यह मामला इंस्टाग्राम पर किए गए उनके वायरल पोस्ट के बाद सामने आया. सिमरन मोंगा नाम की महिला ने अपनी पोस्ट में कंपनी पर सीधा निशाना साधते हुए लिखा, “जब मैंने दूसरी उबर यह कहकर कैंसल की कि ड्राइवर ऑफ-ऐप राइड करने को कह रहा था, तब जो 15.80 रुपये काटे गए, वो भी वापस चाहिए.”
इंस्टाग्राम पोस्ट में उबर इंडिया को किया टैग सिमरन ने कई स्लाइड्स में पूरी घटना बताई और उबर इंडिया को टैग करते हुए लिखा, “@uberindia आप महिलाओं को असुरक्षित महसूस कराने का तरीका जानते हैं.” उन्होंने कहा कि वह पिछले कई सालों से खराब सर्विस अनुभव सोशल मीडिया पर शेयर करने से बचती रही हैं, लेकिन इस घटना ने उन्हें बोलने पर मजबूर कर दिया. उन्होंने लिखा, “मैंने कई सालों से कोई खराब अनुभव शेयर नहीं किया, लेकिन इस बार मजबूर करना पड़ रहा.”
पहली राइड में ड्राइवर कर रहा था अजीब हरकतें महिला के अनुसार पहली राइड रात करीब 9 बजे अपने दोस्त के घर से घर जाने के लिए बुक की थी. ड्राइवर एक “बहुत खराब हालत” वाली गाड़ी लेकर पहुंचा. उन्होंने लिखा कि अब गाड़ियों की खराब स्थिति चौंकाने वाली बात नहीं रही. कार में बैठते ही ड्राइवर ट्रैफिक के लिए उन्हें दोष देने लगा और रूखे अंदाज में बात करता रहा.
उन्होंने बताया कि कई बार ड्राइवर से खिड़की बंद करने को कहा ताकि धुएं और स्मॉग से बच सकें, लेकिन उसने अनदेखा किया. कुछ ही मिनट बाद स्थिति और बिगड़ गई. सिमरन ने लिखा, “5 मिनट बाद वह जैसे भ्रम में आने लगा और मुझ पर चिल्लाया कि मैं उसे ऐसी जगह मुड़ने को कह रही हूं जहां वह नहीं जाना चाहता.” उन्होंने साफ किया कि उस समय वह चुप बैठी थीं.
अंधेरी गली में गाड़ी मोड़ने से बढ़ा डर महिला के मुताबिक सबसे डरावना पल तब आया जब ड्राइवर ने अचानक मुख्य सड़क छोड़कर गाड़ी एक अंधेरी गली में मोड़ दी. उन्होंने लिखा, “वह बिल्कुल पिच डार्क जगह थी.” उन्होंने तुरंत पूछा कि वह मैप वाला रास्ता छोड़कर क्यों गया और मुख्य सड़क पर लौटने को कहा. ड्राइवर चिल्लाने लगा और कहने लगा कि उन्होंने ही उस रास्ते से जाने को कहा था.
इसके बाद ड्राइवर ने अजीब बात कही. “दो मिनट चुप रहने के बाद उसने अपना कान पकड़कर कहा- सॉरी, मुझे आपकी एनर्जी से लगा कि आपने दूसरी रोड लेने को कहा.” सिमरन ने इसे बेहद अजीब बताया. उन्होंने यह भी लिखा कि ड्राइवर की आंखें बार-बार बंद हो रही थीं और वह उन्हें खोलने के लिए जूझता दिखा.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












