
डराना छोड़ दे तो क्या हिल सकती है अमेरिका की गद्दी, क्यों लंबे समय से वर्ल्ड ऑर्डर में नहीं हुआ बड़ा फेरबदल?
AajTak
अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति को अरेस्ट करते हुए वहां अपनी सेना की तैनाती कर दी. डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि नई और मजबूत सरकार बनते तक यूएस वहां रहेगा. ड्रग तस्करी के आरोप के आधार पर हुए यूएस एक्शन का कई देश विरोध कर रहे हैं, लेकिन कोई भी इससे ज्यादा कुछ नहीं कर सका. वॉशिंगटन ग्लोबल पावर है, जिसके आगे किसी का बस नहीं चलता.
दूसरे विश्व युद्ध के बाद वर्ल्ड ऑर्डर बदला और एक नई ताकत सीधे सुपरपावर बन गई. ये अमेरिका था. तब से लगभग आठ दशकों से कोई देश या संयुक्त शक्ति यूएस को अपनी जगह से नहीं हिला सकी. अमेरिका महज आरोपों के आधार पर वेनेजुएला के राष्ट्रपति को अरेस्ट कर चुका और सत्ता परिवर्तन की बात कर रहा है, इसके बाद भी दुनिया आलोचना से ज्यादा कुछ कर नहीं पा रही. कौन से कारण हैं, जो अमेरिका को इतना शक्तिशाली बनाते हैं? क्या ये महज डॉलर का रुतबा है, या फिर सेना, या भूगोल?
दूसरे वर्ल्ड वॉर के बाद अमेरिका ग्लोबल पावर बनकर उभरा. इसकी सबसे बड़ी वजह यह थी कि युद्ध ने यूरोप और एशिया की ज्यादातर बड़ी ताकतों को तबाह कर दिया था, जबकि अमेरिका की जमीन पर लड़ाई नहीं हुई. उसकी फैक्ट्रियां सुरक्षित रहीं और युद्ध के दौरान अमेरिकी उद्योग ने हथियार और सामान बनाकर जबरदस्त आर्थिक ताकत हासिल कर ली.
युद्ध खत्म होने तक दिखने लगा था कि वर्ल्ड ऑर्डर बदल सकता है. पहले सोवियत संघ सबसे मजूबत था, जिसके बाद यूरोप के कुछ देश आते थे. लेकिन शीत युद्ध के आखिर में सोवियत संघ 15 टुकड़ों में टूट गया. रूस अब नया उत्तराधिकारी था. ताकतवर लेकिन बंटवारे की वजह से पहले से कमजोर. यूरोप के बड़े देश जैसे जर्मनी और फ्रांस जंग में बर्बाद हो चुके थे. यूरोप की इकनॉमी सिकुड़कर 18 प्रतिशत हो चुकी थी, जबकि जापान की आधी रह गई थी.
चीन और भारत अभी इकनॉमिक बूम से दूर थे. बचा अमेरिका. उसके पास काफी सारा गोल्ड था और डॉलर इंटरनेशनल करेंसी बन गया. आईएमएफ और वर्ल्ड बैंक जैसे संस्थान बने, जिनमें अमेरिका की अहम भूमिका थी. यूएन को भी उसने काफी सारी फंडिंग की और तय किया कि इंटरनेशनल मंच हमेशा उसके पक्ष में रहे.
सैन्य ताकत ने देश को अलग स्तर पर पहुंचा दिया. वह पहला और अकेला देश था जिसने परमाणु बम बनाया और इस्तेमाल भी किया. इसके बाद नाटो जैसे सैन्य गठबंधनों के जरिए उसने यूरोप की सुरक्षा की जिम्मेदारी ले ली. मार्शल प्लान के तहत अमेरिका ने युद्ध से तबाह यूरोपीय देशों की आर्थिक मदद दी. इससे उसका वहां रसूख बढ़ा. उसने पक्का किया कि तबाह हो चुके देश किसी भी तरह से रूस से नजदीकी न बढ़ाएं.
एक तरफ वो दबदबा बढ़ा रहा था, दूसरी तरफ लोकतंत्र और पूंजीवाद के मॉडल को बढ़ावा देकर उसने खुद को फ्री वर्ल्ड के नेता की तरह पेश किया. ताकत से खिंचते हुए ज्यादातर सभी देश उसके पाले में आ गए. रूस अकेला दुश्मन था, जो कमजोर पड़ा हुआ था. तो इस तरह धुआं छंटने के बाद साफ दिखने लगा कि अमेरिका ग्लोबल ताकत बन चुका है.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.








