
डगमगाती इकोनॉमी, सैन्य विद्रोह का डर और नॉर्थ कोरिया से तनाव... साउथ कोरिया के नए राष्ट्रपति के सामने होंगी ये चुनौतियां
AajTak
साउथ कोरिया के राष्ट्रीय चुनाव आयोग के अनुसार लगभग 3.5 करोड़ वोटों में से ली जे-म्युंग को 49.42% वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी किम मून-सू को 41.15% वोट प्राप्त हुए. यह 1997 के बाद का सबसे ज्यादा मतदान वाला राष्ट्रपति चुनाव था. 61 वर्षीय मानवाधिकार वकील रह चुके ली जे-म्युंग ने इसे जनता का फैसला बताया और कहा कि उनका पहला काम कभी दोबारा सैन्य तख्तापलट न होने देना होगा.
दक्षिण कोरिया की कमान अब नए उदारवादी राष्ट्रपति ली जे-म्युंग के हाथों में आ गई है. ली जे-म्युंग ने देश को हाल ही में हुए सैन्य शासन संकट से निकालने और धीमी पड़ती अर्थव्यवस्था को दोबारा पटरी पर लाने का वादा किया है. मंगलवार को हुए अचानक राष्ट्रपति चुनाव में ली को निर्णायक जीत मिली. ये चुनाव उस असफल सैन्य शासन की वजह से हुआ था, जिसने पूर्व राष्ट्रपति यून सुक योल की सत्ता को महज तीन साल में ही गिरा दिया.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक साउथ कोरिया के राष्ट्रीय चुनाव आयोग के अनुसार लगभग 3.5 करोड़ वोटों में से ली जे-म्युंग को 49.42% वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी किम मून-सू को 41.15% वोट प्राप्त हुए. यह 1997 के बाद का सबसे ज्यादा मतदान वाला राष्ट्रपति चुनाव था.
61 वर्षीय मानवाधिकार वकील रह चुके ली जे-म्युंग ने इसे जनता का फैसला बताया और कहा कि उनका पहला काम कभी दोबारा सैन्य तख्तापलट न होने देना होगा. उन्होंने संसद के बाहर भाषण में कहा कि हथियारों के दम पर लोगों के खिलाफ कोई तख्तापलट दोबारा न हो, ये सुनिश्चित करना मेरी पहली जिम्मेदारी है.
ये भी पढ़ें- साउथ कोरिया के नए राष्ट्रपति होंगे ली जे-म्युंग, तख्तापलट की कोशिश के बाद बड़ा उलटफेर राष्ट्रपति पद की जिम्मेदारी संभाली राष्ट्रीय चुनाव आयोग ने ली जे-म्युंग को आधिकारिक तौर पर राष्ट्रपति घोषित किया और उन्होंने कमांडर इन चीफ के रूप में कार्यभार संभाल लिया. संसद में उनका एक संक्षिप्त शपथ ग्रहण समारोह हुआ.
सामने हैं बड़े आर्थिक और कूटनीतिक संकट बता दें कि ली जे-म्युंग को कई चुनौतियों का सामना करना होगा. क्योंकि देश अभी भी सैन्य शासन के प्रभाव से बंटा हुआ है और अमेरिका द्वारा लगाए गए आयात शुल्क के कारण अर्थव्यवस्था को झटका लगा है. ऑटो और स्टील जैसे क्षेत्रों पर यह असर विशेष रूप से पड़ा है.
वॉशिंगटन स्थित सेंटर फॉर स्ट्रैटेजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज (CSIS) का कहना है कि ली जे-म्युंग को राष्ट्रपति बनने के तुरंत बाद सबसे पहले ट्रंप से समझौता करना होगा.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









