
ठाणे के स्वर्ण व्यापारी से 71 लाख की धोखाधड़ी, सोना खरीदकर गुजरात के ज्वैलर ने नहीं की पेमेंट, फिर...
AajTak
गुजरात के ज्वैलर ने ठाणे के स्वर्ण व्यापारी से 71.18 लाख रुपये की धोखाधड़ी की. आरोपी ने उससे भारी मात्रा में सोना खरीद लिया. लेकिन उसका भुगतान नहीं किया. जिसके बाद पीड़ित स्वर्ण व्यापारी ने उसके खिलाफ मामला दर्ज करवाया.
महाराष्ट्र के ठाणे में गुजरात के ज्वैलर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है. आरोप है कि गुजरात में राजकोट के रहने वाले व्यापारी ने ठाणे सिटी के एक स्वर्ण व्यापारी से 71.18 लाख रुपये की ठगी की. पीड़ित शख्स आरोपी ज्वैलर को लंबे अर्से से जानता था. वह उसे सोना बेचा करता था.
वागले एस्टेट पुलिस स्टेशन के अधिकारी के मुताबिक, 2 जुलाई, 2023 को पीड़ित स्वर्ण व्यापारी ने आरोपी के अनुरोध पर 71,18,491 रुपये के आभूषण उपलब्ध कराए. लेकिन आरोपी ज्वैलर ने इसके लिए भुगतान नहीं किया. पीड़ित ने जब भुगतान के लिए कहा तो आरोपी ने उसे गोलमोल जवाब दिया. जिसके बाद पीड़ित ने वागले एस्टेट पुलिस में मामला दर्ज करवाया.
उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने सोमवार को आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) और 406 (आपराधिक विश्वासघात) सहित प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया.
हाल ही में, पनवेल की 54 वर्षीय एक महिला को ड्राई-फ्रूट खरीदने के चक्कर में 3 लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ. महिला ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार हो गई. महिला की शिकायत के अनुसार, उसने 20 सितंबर को फेसबुक पर एक ड्राई-फ्रूट स्टोर का विज्ञापन देखा और कुछ ड्राई-फ्रूट्स का ऑर्डर दिया. जब उसने विज्ञापन में दिए नंबर पर कॉल किया, तो दूसरी ओर से व्यक्ति ने उसे यूपीआई-आधारित ऐप के माध्यम से भुगतान करने के तरीके के बारे में बताया.
जब महिला ने उसके निर्देशों का पालन किया, तो फ्रॉड करने वाले ने बताया कि लेनदेन फेल हो गया है. लेकिन बाद में उसे पता चला कि उसके बैंक खाते से 3,09,337 रुपये निकाले गए हैं. महिला ने पुलिस को बताया कि उसने व्यक्ति से दोबारा संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उससे फोन पर संपर्क नहीं हो सका. पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 420 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










