
ठाकरे परिवार के खिलाफ नहीं बोलेंगे बीजेपी नेता, शिंदे गुट के प्रवक्ता का बयान
AajTak
केसरकर ने बताया कि किरीट सोमैया ने मुझे फोन किया और उन्होंने स्वीकार किया कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं थी कि बैठक में क्या चर्चा हुई. साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि वह भविष्य में ठाकरे परिवार के खिलाफ नहीं बोलेंगे.
शिवसेना शिंदे गुट के विधायक दीपक केसरकर ने शनिवार को कहा कि बीजेपी नेता किरीट सोमैया, उद्धव ठाकरे और उनके परिवार के खिलाफ कुछ नहीं बोलेंगे. केसरकर ने संजय राउत पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि वह शारीरिक रूप से शिवसेना में हैं, लेकिन मानसिक रूप से एनसीपी में हैं.
एमएलए केसरकर ने कहा, "हमने बीजेपी के साथ जाते हुए तय किया था कि हमारे पार्टी प्रमुख और उनके परिवार के खिलाफ कुछ भी नहीं बोला जाएगा. ताज प्रेसिडेंट होटल में शिवसेना-बीजेपी विधायकों के बीच हुई बैठक में यह फैसला किया गया. किरीट सोमैया ने हमारे पार्टी प्रमुख के खिलाफ टिप्पणी की. मैंने देवेंद्र फडणवीस से इस बारे में बात की. उन्होंने स्वीकार किया कि हमने तय किया है कि ठाकरे परिवार के खिलाफ कुछ भी नकारात्मक नहीं कहा जाएगा.
केसरकर ने बताया कि किरीट सोमैया ने मुझे फोन किया और उन्होंने स्वीकार किया कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं थी कि बैठक में क्या चर्चा हुई. साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि वह भविष्य में ठाकरे परिवार के खिलाफ नहीं बोलेंगे. बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को माफिया बताया था, जिसके बाद कई विधायकों ने नाराजगी जताई थी.
संजय गायकवाड़ ने सोमैया का उड़ाया मजाक
उद्धव ठाकरे के खिलाफ किरीट सोमैया द्वारा लगाए गए आरोपों ने एकनाथ शिंदे ग्रुप और भाजपा के बीच दरार पैदा कर दी है. दीपक केसरकर और बुलढाणा के विधायक संजय गायकवाड़ ने सोमैया का मजाक उड़ाया और भाजपा को उद्धव ठाकरे को निशाना न बनाने की चेतावनी भी दी. शिंदे गुट के प्रवक्ता दीपक केसरकर ने कहा कि शुक्रवार को जब किरीट सोमैया ने प्रेस कांफ्रेंस में बयान दिया तो मैंने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से बात की थी. शिवसेना और बीजेपी ने गठबंधन किया है, ऐसे में उद्धव ठाकरे के बारे में कोई कुछ नहीं कहेगा. क्या किरीट सोमैया भी बीजेपी के संजय राउत हैं? मैं इस बयान को वापस ले लूंगा.
हमें ठाकरे परिवार का सम्मान करना होगा: MLA

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.








