
ठंड-शीतलहर और घने कोहरे से नहीं राहत, ट्रेनें-फ्लाइट्स प्रभावित, पूरे उत्तर भारत के मौसम के लिए IMD का अलर्ट
AajTak
उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, बिहार, राजस्थान, दिल्ली, मध्य प्रदेश और त्रिपुरा में के कई इलाकों में घने से बहुत घना कोहरा छाया हुआ है. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, आने वाले 3 दिनों में शीतलहर और कोहरे से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है.
उत्तर भारत में शीतलहर और ठंड का सितम जारी है. यूपी, पंजाब, हरियाणा, बिहार, राजस्थान, दिल्ली, मध्य प्रदेश और त्रिपुरा में के कई इलाकों में घने से बहुत घना कोहरा छाया हुआ है. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, आने वाले 3 दिनों में शीतलहर और कोहरे से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. घने कोहरे के चलते फ्लाइट्स प्रभावित हैं. वहीं, भारतीय रेलवे की ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं.
Trains Late Due to Fog: कोहरे के कारण ट्रेनें लेट
आज (मंगलवार), 23 जनवरी की बात करें तो सुबह 5.30 बजे पंजाब के पटियाला और हरियाणा के अंबाला में 25 मीटर विजिबिलिटी दर्ज की गई. जबकि यूपी के आगरा में जीरो विजिबिलिटी, बरेली में 25 मीटर, झांसी में 200 मीटर, वाराणसी, प्रयागराज, लखनऊ और बहराइच में 50 मीटर विजिबिलिटी रिकॉर्ड की गई. जबकि राजस्थान के जयपुर में 50 मीटर, बिहार के पटना और गया में 50 मीटर विजिबिलिटी दर्ज की गई है.
कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, यहां जानिए अपडेट
मौसम विभाग के मुताबिक, 24 जनवरी तक ऐसी ही ठंड पड़ने के आसार है. पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में गंभीर शीतलहर चलने के आसार जताए गए हैं. वहीं, देश की राजधानी दिल्ली के मौसम की बात करें तो आज (मंगलवार), 23 जनवरी को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?लखनऊ के मौसम का हाल उत्तर प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में घना कोहरा और शीतलहर का सितम जारी है. वहीं, प्रदेश की राजधानी लखनऊ का भी यही हाल है. IMD के मुताबिक, लखनऊ का न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा और अधिकतम तापमान 15 से 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.







