
ट्वीट से हादसे तक... महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार के प्लेन क्रैश की पूरी कहानी
AajTak
महाराष्ट्र के लोकप्रिय उपमुख्यमंत्री अजित पवार के प्लेन क्रैश की कहानी बेहद हैरान करने वाली है. इस मामले को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं. जिनका जवाब मांगा जा रहा है. लियरजेट 45 का इतिहास इतना खराब भी नहीं रहा कि उस शक किया जाए. जानते हैं इस हादसे की पूरी कहानी और भारत में नेताओं की प्लेन क्रैश में मौतों का विस्तृत विश्लेषण.
18 जनवरी, 2024 को अजित पवार ने एक ट्वीट किया था, 'जब हम हेलीकॉप्टर या प्लेन से सफ़र करते हैं और हमारा प्लेन या हेलीकॉप्टर स्मूदली लैंड करता है तो समझ जाइए कि पायलट महिला है.'
मगर अफसोस जिस लियर जेट 45 प्लेन से अजित पवार सफर कर रहे थे, उसमें महिला पायलट शाम्भवी पाठक मौजूद तो थीं लेकिन को पायलट के तौर पर. जबकि प्लेन का पूरा कंट्रोल मेन पायलट कैप्टन सुमित कपूर के पास था. 2024 के इसी जनवरी के महीने में पता नहीं अजित पवार ने क्या सोच कर ये ट्वीट किया था. लेकिन उनके उस ट्वीट के ठीक 2 साल 10 दिन बाद सचमुच उनका प्लेन स्मूदली लैंड नहीं कर पाया और क्रैश हो गया.
28 जनवरी 2025, सुबह 8 बजकर 10 मिनट छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, मुंबई वीएसआर वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की चार्टर्ड फ्लाइट लियर जेट 45 मुंबई एयरपोर्ट से सुबह ठीक 8 बजकर 10 मिनट पर महाराष्ट्र के बारामती एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरती है. प्लेन में अजित पवार के अलावा उनका एक पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर, एक अटेंडेंट और दो पायलट कैप्टन सुमित कपूर और को पायलट शांभवी पाठक सवार थे. 9 सीटों और 2 इंजन वाला ये प्लेन एक बार में 3700 किलोमीटर तक की उड़ान भर सकता है.
मुंबई एटीसी से क्लियरेंस मिलते ही विमान सुबह ठीक 8 बजकर 10 मिनट पर रनवे छोड़ देता है. बारामती तक की 250 किलोमीटर की दूरी लगभग 40 मिनट में पूरी होनी थी. वजह ये थी कि बारामती के आसपास पहाड़ियां हैं. मुंबई से जब प्लेन ने उड़ान भरी तभी ये साफ हो गया था कि बारामती और पुणे दोनों ही जगह घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी काफी कम है.
प्लेन बिना किसी रुकावट के उड़ते हुए अब बारामती के करीब पहुंच गया था. रनवे सिर्फ 6 किलोमीटर दूर था. एटीसी यानि एयर ट्रैफिक कंट्रोल और लियर जेट 45 के पायलट के बीच अब भी संपर्क बना हुआ था. एटीसी ने प्लेन को रनवे नंबर 29 पर उतरने की इजाजत दे दी थी. लेकिन ठीक 6 किलोमीटर पहले जब प्लेन काफी नीचे उड़ान भर रहा था. तभी पायलट ने रनवे नंबर 29 पर प्लेन को उतारने की बजाय प्लेन का रुख मोड़ दिया. शायद वजह ये थी कि पायलट को रनवे साफ दिखाई नहीं दे रहा था. अब पायलट ने लैंडिंग की दूसरी कोशिश की.
इस बार प्लेन का रुख रनवे नंबर 11 की तरफ था. शायद पायलट रनवे 11 पर प्लेन को उतारना चाहता था. लेकिन रनवे तक पहुंचने से पहले ही अचानक हवा में ही प्लेन लड़खड़ाने लगता है और एयरपोर्ट के करीब एक गांव के नजदीक खेत में जा गिरता है. प्लेन के गिरते ही आग और काले धुएं का एक गुबार आसमान की तरफ उठता दिखाई देता है. सीसीटीवी की जो तस्वीरें सामने आई हैं, वो ठीक प्लेन क्रैश के वक्त की ही हैं और एक शख्स इस प्लेन क्रैश का गवाह है जिसने अपनी आंखों से प्लेन को गिरते देखा.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.











