
ट्विटर-फेसबुक के बाद अमेजन में सबसे बड़ी छंटनी, 10 हजार स्टाफ को निकालने की तैयारी
AajTak
मशहूर टेक कंपनी अमेजन ने आने वाले दिनों में 10,000 लोगों की छंटनी करने की योजना बनाई है. ट्विटर और मेटा के बाद टेक कंपनियों की दुनिया में लोगों की नौकरी पर खासा संकट मंडरा रहा है. न्यूयॉर्क टाइम्स ने सोमवार को एक रिपोर्ट में कहा कि अमेजन (Amazon Lay off) की योजना ने लगभग 10,000 लोगों की छंटनी करने की रूपरेखा तैयार कर ली है.
मशहूर टेक कंपनी अमेजन ने आने वाले दिनों में 10,000 लोगों की छंटनी करने की योजना बनाई है. ट्विटर और मेटा के बाद टेक कंपनियों की दुनिया में लोगों की नौकरी पर खासा संकट मंडरा रहा है. न्यूयॉर्क टाइम्स ने सोमवार को एक रिपोर्ट में कहा कि अमेजन (Amazon Lay off) की योजना ने 10,000 लोगों की छंटनी करने की रूपरेखा तैयार कर ली है.
द न्यू यॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक अमेजन ने पहले सितंबर में कई छोटी टीमों में नियुक्तियों पर रोक लगा दी. इसके बाद अक्टूबर में उसने अपने रिटेल बिजनेस में 10,000 से ज्यादा पदों के लिए भर्ती बंद कर दी. दो हफ्ते पहले उसने अगले कुछ महीनों के लिए अपने क्लाउड कंप्यूटिंग डिवीजन सहित कंपनी भर में कॉरपोरेट हायरिंग पर रोक लगा दी.
NYT की रिपोर्ट के मुताबिक यह संख्या अमेजन के कॉर्पोरेट कर्मचारियों का करीब तीन फीसदी है और कंपनी में काम करने वाले कुल 1.5 मिलियन स्टाफ का एक प्रतिशत से भी कम है. NYT की रिपोर्ट में कहा गया है, "यह छंटनी अमेजन के डिवाइस ऑर्गेनाइजेशन में होगी. इसमें वॉयस-असिस्टेंट एलेक्सा, रिटेल डिवीजन और ह्यूमन रिसोर्स शामिल हैं."
अमेजन में छंटनी की यह खबर ट्विटर के नए मालिक अरबपति एलोन मस्क द्वारा सोशल मीडिया के स्टाफ को आधे से कम करने के कुछ ही हफ्तों बाद समाने आई है. वहीं मेटा ने भी घोषणा की कि वह अपने कर्मचारियों के 13 प्रतिशत या 11,000 कर्मचारियों की छंटनी करेगा.
अमेजन में छंटनी की रिपोर्ट उस दिन आती, जब कंपनी के संस्थापक जेफ बेजोस ने सीएनएन को बताया था कि वह अपने जीवन में कमाए 124 बिलियन अमरीकी डॉलर को दान करने की योजना बना रहे हैं.
NYT ने बताया कि अमेजन इस समय मुश्किल दौर से गुजर रहा है क्योंकि कंपनी ने अप्रैल से सितंबर तक करीब 80,000 लोग हटा दिए हैं. इनमें ज्यादातर वे लोग शामिल थे, कॉन्ट्रैक्ट पर काम करते थे.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









