
ट्विटर पर शिकंजा, MD को पुलिस का नोटिस, संसदीय कमेटी के सामने आज पेशी भी
AajTak
उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद में हुए मारपीट विवाद में पुलिस ने बयान दर्ज करने के लिए ट्विटर अधिकारी को बुलाया है, जबकि सोशल मीडिया विवाद को लेकर ट्विटर की आज संसदीय कमेटी के सामने पेशी भी होनी है.
भारत में ट्विटर का संकट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. केंद्र सरकार से नए आईटी कानूनों पर लंबे वक्त से चली आ रही तकरार के बीच आज अन्य दो मामलों में ट्विटर फिर सुर्खियों में है. उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद में हुए मारपीट विवाद में पुलिस ने बयान दर्ज करने के लिए ट्विटर अधिकारी को बुलाया है, जबकि सोशल मीडिया विवाद को लेकर ट्विटर की आज संसदीय कमेटी के सामने पेशी भी होनी है. गाजियाबाद मारपीट मामले में ट्विटर अधिकारी को नोटिस गाजियाबाद के लोनी में हुए मारपीट विवाद में पुलिस ने पहले ही ट्विटर पर केस दर्ज कर लिया और गलत जानकारी फैलाने का आरोप लगाया गया. अब गाजियाबाद पुलिस द्वारा ट्विटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मनीष माहेश्वरी को नोटिस सौंपा गया है. पुलिस ने अपील की है कि वो एक हफ्ते में लोनी पुलिस स्टेशन आएं और इस मामले में अपना बयान दर्ज करवाएं. पुलिस द्वारा मनीष को 160 CRPC के तहत ये नोटिस भेजा गया है. नोटिस में गाजियाबाद पुलिस ने लोनी में दर्ज एफआईआर के बारे में बताते हुए ट्विटर को कहा है कि कुछ लोगों के जरिए कम्युनल हेट वाले ट्वीट किए गए लेकिन ट्विटर ने कोई एक्शन/संज्ञान नहीं लिया. साथ ही देश/प्रदेश, समाज में घृणा फैलाने वाले लेख को बढ़ावा दिया गया, समाज विरोधी लेख को लगातार वायरल होने दिया गया. ऐसे में अब इस मामले को लेकर पुलिस ने एक हफ्ते के भीतर बयान देने को कहा है. संसदीय कमेटी के सामने ट्विटर अधिकारियों की पेशी गाजियाबाद वाले मामले से इतर ट्विटर के अधिकारियों को शुक्रवार को आईटी मामलों की संसदीय कमेटी के सामने पेश होना है. इस कमेटी को ट्विटर द्वारा एक प्रेजेंटेशन दी जानी है, जिसमें सोशल मीडिया के गलत इस्तेमाल को किस तरह रोका जा सके. ये प्रेजेंटेशन दोपहर करीब चार बजे हो सकती है, जहां कांग्रेस सांसद शशि थरूर की अगुवाई वाली संसदीय कमेटी के सामने ट्विटर अधिकारी होंगे.केंद्र सरकार और ट्विटर में तकरार बता दें कि नए आईटी कानूनों को लेकर केंद्र सरकार और ट्विटर के बीच लंबे वक्त से तकरार चल रही है. ट्विटर नए कानूनों को मानने में आनाकानी कर रहा है, जबकि केंद्र की ओर से उसपर दबाव बनाया ज रहा है. हालांकि, अब ट्विटर ने भारत में अपना एक नोडल अधिकारी बैठाने की बात कही है लेकिन केंद्र का कहना है कि अभी तक उन्हें इसके बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं दी गई है.
क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






