
ट्विटर पर इस्तीफा, वीडियो से संदेश...आलाकमान से कटा सिद्धू का कनेक्शन, दो फाड़ हुई पंजाब कांग्रेस
AajTak
पंजाब में कांग्रेस की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं. नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे से ये चिंताएं और भी बढ़ गई हैं. सिद्धू अपने बागी तेवरों पर अड़े हैं तो वहीं अब कांग्रेस आलाकमान भी सख्ती अपनाने के मूड में है.
Punjab Congress Fight: पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुटी कांग्रेस की मुश्किलें खत्म नहीं हो रही हैं. पहले पंजाब का मुख्यमंत्री बदला गया और अब नए प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने अपना पद त्याग दिया है. नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब सरकार में हुई कुछ नियुक्तियों से खफा थे, जिनका उन्होंने खुले तौर पर विरोध किया. सिद्धू ने अपने इस्तीफे की बात ट्विटर पर सार्वजनिक की, पहला बयान भी ट्विटर पर ही दिया, दूसरी ओर आलाकमान ने कड़ा रुख अपना लिया है. ऐसे में पंजाब कांग्रेस की जो चिंताएं थीं वो खत्म होती नहीं दिख रही हैं. कैसे पंजाब में कांग्रेस के भीतर दंगल खत्म नहीं होता दिख रहा है, समझिए...ट्विटर पर इस्तीफा, वीडियो से संदेश... नवजोत सिंह सिद्धू ने मंगलवार दोपहर को तीन बजे अपना इस्तीफा ट्विटर पर जारी कर हर किसी को चौंका दिया था. नवजोत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी ट्वीट की, जिसमें उन्होंने बताया कि वह अपने मुद्दों से समझौता नहीं कर सकते हैं और इसलिए पद छोड़ रहे हैं. इसके ठीक अगले दिन यानी बुधवार को नवजोत सिंह सिद्धू ने फिर से ट्विटर का ही सहारा लिया और अपना पहला बयान जारी किया. नवजोत सिंह सिद्धू ने एक वीडियो संदेश में कहा कि दागी सिस्टम को हटाने की बात हुई थी, लेकिन फिर दागियों को लाया जा रहा है जो ठीक नहीं है. वह हक-सच की लड़ाई लड़ते रहेंगे, ऐसे में अपने एजेंडे से पीछे नहीं हटेंगे.
पंजाब के लोगों की ज़िंदगी बेहतर करना ही मेरा धर्म-फर्ज है. पंजाब का अपना एजेंडा है, मैं इसके लिए लड़ाई लड़ता रहूंगा और इसके लिए कोई समझौता नहीं करूंगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











