
'ट्विटर पर अब नहीं दबेगी विपक्ष की आवाज, हेट स्पीच पर होगा एक्शन', राहुल गांधी ने Elon Musk को दी बधाई,
AajTak
Elon Musk को ट्विटर खरीदने के बाद लगातार बधाइयां मिल रही हैं. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी उन्हें बधाई दी. साथ ही उन्होंने ट्विटर द्वारा हेट स्पीच के खिलाफ कार्रवाई करने की भी उम्मीद जताई. इसके अलावा उन्होंने ट्विटर द्वारा फॉलोवर्स की संख्या सीमित करने का भी मसला उठाया.
टेस्ला के सीईओ एलन मस्क द्वारा ट्विटर को खरीदने के बाद उन्हें हर कोई बधाई दे रहा है. बधाई देने वालों में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का भी नाम शामिल है. उन्होंने शुक्रवार को ट्वीट करते हुए मस्क को बधाई दी. इसके ही उन्होंने लिखा- मुझे लगता है कि ट्विटर अब हेट स्पीच के खिलाफ कार्रवाई करेगा, ज्यादा मजबूती से तथ्य की जांच करेगा और अब सरकार के दबाव के कारण ट्विटर पर भारत में विपक्ष की आवाज को नहीं दबाया जाएगा. इस ट्वीट के साथ उन्होंने एक ग्राफ भी शेयर किया.
अपने फॉलोवर्स को लेकर राहुल ने जारी किया ग्राफ
राहुल गांधी ने जो ग्राफ शेयर किया है, उस पर लिखा है-राहुल गांधी अकाउंट मैनिपुलेशन. इसमें उन्होंने ट्विटर फॉलोवर्स की ग्राथ का जनवरी 2021 से लेकर सितंबर 2022 तक का आंकड़ा शेयर किया है. इस ग्राफ के जरिए उन्होंने नए फॉलोवर्स के बढ़ने, नए फॉलोवर्स को रोकने और फिर से नए फॉलोवर्स के बढ़ने की बात कही है.
इस ग्राफ के जरिए राहुल गांधी ने बताया कि जनवरी 2021 से लेकर अगस्त 2021 तक उनके फॉलोवर्स की संख्या तेजी से बढ़ी. फिर अगस्त में रेप पीड़िता के बाद में ट्वीट किया गया, जिसके बाद फरवरी 2022 तक फॉलोवर्स की संख्या में कोई इजाफा नहीं हुआ. इस बाद दौरान उन्होंने ट्विटर से 20 बार अपील की गई लेकिन ट्विटर ने कुछ भी गलत न होने की बात की. इसके बाद फरवरी 2022 में वॉल स्ट्रीट जर्नल ने ट्विटर को एक्सपोज किया, जिसके बाद फिर से उनके फॉलोवर्स तेजी से बढ़ने लगे.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.











