
ट्विटर ट्रेंड, प्रोटेस्ट रैली और पोस्टर... PM मोदी के US दौरे में खलल डालने के लिए ISI का नफरती टूलकिट प्लान तैयार!
AajTak
पीएम मोदी की अमेरिका की यात्रा से पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान बेचैन नजर आ रहा है. पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी किसी भी हालत में पीएम मोदी की यात्रा में खलल डालना चाहती है और इसके लिए वह हर हद तक जाने को तैयार है. आईएसआई का टूलकिट प्लान भी सामने आया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को अपने तीन दिवसीय दौरे के लिए अमेरिका रवाना होंगे. अपने अमेरिकी दौरे के दौरान पीएम मोदी कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे. इस बीच पीएम के दौरे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. पाकिस्तान की खुफिया ऐजेंसी ISI ने पीएम मोदी के अमेरिका दौरे को लेकर अमेरिका में सक्रिय कई खालिस्तान समर्थित संगठनो के साथ-साथ भारत के खिलाफ काम कर रहे कई समूहों के साथ बैठक की है. इसका मकसद भारत के खिलाफ बड़ी साजिश को अंजाम देना है.
खुफिया जानकारी के मुताबिक, ISI ने प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिका यात्रा का विरोध करने के लिए अमेरिका में पिछले कई दिनों से सक्रिय है. आईएसआई ने भारत के खिलाफ साजिश को अंजाम देने के लिए कई संगठनों को फंडिंग भी मुहैया कराई है. अमेरिका यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जिस तरीके से आवभगत की तैयारियां की गई है उसे पाकिस्तान परेशान है भारत की बढ़ती साख पाकिस्तान को रास नहीं आ रही है.
यही वजह है कि प्रधानमंत्री मोदी का विरोध कराने के लिए एक टूलकिट भी तैयार किया गया है. इस टूल किट में किस तरीके से भारत का विरोध करना है और किन किन जगहों पर धरना प्रदर्शन करना है उसकी पहले से प्लानिंग बनाई गई है. यही नहीं धरना प्रदर्शन के दौरान किन किन पोस्टर्स का इस्तेमाल करना है इसकी भी बकायदा तैयारियां भी की गई हैं. भारत विरोध की साजिश को अंजाम देने के लिए एक खास वेबसाइट भी बनाई गई है इस वेबसाइट में सभी लोगों से कहा गया है कि वह अपना रजिस्ट्रेशन कराएं जिससे भारत के खिलाफ साजिश को अंजाम दिया जा सके.
भारतीय सेना के खिलाफ मानवाधिकार हनन से जुड़े फेक प्रोपेगेंडा वाले पोस्टर तैयार किए गए हैं. इसके अलावा #ModiNotWelcome जैसे हैशटैग भी बनाये गए हैं. देखा जाए तो दुनिया भर में भारत की बढ़ती साख को खराब करने के लिए इससे पहले भी ISI ने ऐसे ही साजिशों को अंजाम दिया था. इसमें नूपुर शर्मा के विवादित बयान के बाद पाकिस्तान से सोशल मीडिया पर भारत विरोधी कई हैशटैग को ट्रेंड कराए थे.
PM की यात्रा 21 जून से शुरू हो रही है. प्रधानमंत्री इस दौरान व्हाइट हाउस का भी दौरा करेंगे. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और प्रथम महिला जिल बाइडेन ने 22 जून को मोदी के लिए राजकीय भोज का आयोजन किया है. इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी 22 जून को अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को भी संबोधित करेंगे.
राष्ट्रपति जो बाइडेन के प्रमुख मंत्रियों ने हाल के दिनों में भारत के साथ पूरी स्पष्टता और उत्साह के साथ बात की है. इस बातचीत के दौरान अमेरिका मंत्रियो ने पुरानी धारणाओं को तोड़ने और अमेरिकी नौकरशाही के भीतर भारत को लेकर अभी भी मौजूद झिझक को दूर करने के लिए पहल पर जोर दिया है.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.






