
ट्रैफिक से भरी सड़क पर शख्स ने कुर्सी लगाई और चाय पीने लगा, अब पुलिस ने लिया एक्शन
AajTak
सोचिए... ट्रैफिक का टाइम है, सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतार लगी है, लोग ऑफिस और जरूरी काम से निकलने की जल्दी में हैं. इसी बीच अचानक एक अजीब नजारा दिखता है-एक शख्स मेन रोड के बीचों-बीच कुर्सी डालकर मजे से चाय पी रहा है, जैसे अपने घर की बालकनी में बैठा हो!
सोचिए... ट्रैफिक का टाइम है, सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतार लगी है, लोग ऑफिस और जरूरी काम से निकलने की जल्दी में हैं. इसी बीच अचानक एक अजीब नजारा दिखता है-एक शख्स मेन रोड के बीचों-बीच कुर्सी डालकर मजे से चाय पी रहा है, जैसे अपने घर की बालकनी में बैठा हो!
ये कोई फिल्म का सीन नहीं, बल्कि रियल लाइफ का वीडियो है जो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल, बेंगलुरु की व्यस्त सड़कों पर यह युवक बीच सड़क पर चाय की चुस्कियां लेता नजर आया. कहा जा रहा है कि यह सब कुछ उसने एक रील बनाने और वायरल होने के मकसद से किया था.
लेकिन इस 'क्रिएटिविटी' का नतीजा यह हुआ कि वहां ट्रैफिक की रफ्तार थम गई और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, लोगों ने इसे सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए पुलिस को टैग किया और कड़ी कार्रवाई की मांग की.
पुलिस ने भी देर नहीं की बेंगलुरु सिटी पुलिस (BCP) ने मामले को गंभीरता से लेते हुए SJ पार्क थाने की टीम को कार्रवाई के लिए लगाया. युवक की पहचान कर उसे तुरंत गिरफ्तार किया गया और उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया.
पुलिस ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा – 'Traffic लाइन पर Tea Time लोगे, तो Fame नहीं, Fine मिलेगा! साथ ही ये भी कहा कि यह पोस्ट बाकी लोगों के लिए भी चेतावनी है कि स्टंट्स की हद पार करोगे, तो कानून एक्शन जरूर लेगा.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.











