
ट्रेन हाईजैकिंग, बोलान की पहाड़ियां और सेना का ऑपरेशन... पाक आर्मी और BLA के अलग-अलग दावे, क्या है पूरा सच
AajTak
वो ट्रेन पहाड़ियों के बीच खड़ी है. ट्रेन के बाहर बंधंक यात्री बंदूक के निशाने पर हैं. क्वेटा से वहां दो सौ ताबूत मंगवाए गए हैं. पाकिस्तान की सबसे बड़ी ट्रेन हाईजैकिंग को क्वेटा से 157 किलोमीटर दूर अंजाम दिया गया. जहां मशकफ़ टनल में पाकिस्तान रेलवे की एक पूरी की पूरी ट्रेन हाईजैक हो कर खड़ी है.
Balochistan Jaffar Express Train Hijack: मशकफ टनल में खड़ी ट्रेन को लेकर पाकिस्तानी सेना ने अब बड़ा दावा किया है. सेना का कहना है कि उसने बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) के चंगुल से सभी बंधकों को रिहा करा लिया है और ये रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा कर लिया गया है. जबकि, बीएलए ने दावा किया है कि अभी भी 150 से ज्यादा यात्री उनके कब्जे में है. लेकिन इसी दौरान एक बड़ी खबर भी सामने आई है. जिसके मुताबिक, बोलान की पहाड़ियों पर सौ से ज्यादा लाशें पड़ी हैं. चलिए जान लेते हैं, इस घटनाक्रम की पूरी कहानी.
वो ट्रेन पहाड़ियों के बीच खड़ी है. ट्रेन के बाहर बंधंक यात्री बंदूक के निशाने पर हैं. क्वेटा से वहां दो सौ ताबूत मंगवाए गए हैं. पाकिस्तान की सबसे बड़ी ट्रेन हाईजैकिंग को क्वेटा से 157 किलोमीटर दूर अंजाम दिया गया. जहां मशकफ़ टनल में पिछले करीब 45 घंटे से पाकिस्तान रेलवे की एक पूरी की पूरी ट्रेन हाईजैक हो कर खड़ी है. और उसमें सवार मुसाफिर ट्रेन के बाहर तीन अलग-अलग ग्रुप में खड़े और बैठे हैं. उन मुसाफिरों की तरफ तनी हैं बीएलए यानी बलोच लिब्रेशन आर्मी के लड़ाकों की बंदूकें.
इससे पहले जो तस्वीर सामने आई, उसमें चारों तरफ पहाड़ ही पहाड़ हैं. और उन्हीं पहाड़ियों के बीच से जाफर एक्सप्रेस ट्रेन जाती हुई दिखाई देती है. और ये तस्वीर हाईजैक से ऐन पहले की. ट्रेन अपनी पूरी रफ्तार से आगे बढ़ रही थी कि तभी अचानक ट्रेन के इंजन के करीब एक रॉकेट लॉचर आकर गिरता है. निशाना इंजन को ही बनाया गया था ताकि ट्रेन रुक जाए. इधर, ट्रेन पर हमला हुआ और कैमरा दूर पहाड़ियों की तरफ घूमता है. पहाड़ों के दामन में अब बीएलए के लड़़ाके नज़र आते हैं.
फिर तस्वीर फिर बदलती है. अब जाफर एक्सप्रेस रुकी हुई है और सारे मुसाफिर ट्रेन के बाहर ताीन अलग-अलग ग्रुप में बंधक बने हुए हैं. बंधकों के तीनों ही ग्रुप के साथ बीएलए के सुसाइड बॉम्बर भी तैनात हैं. हर सुसाइड बॉम्बर ने एक्सप्लोसिव वेस्ट पहन रखी है. यही पाकिस्तान ट्रेन हाईजैक की पहली तस्वीर थी. और ये तस्वीर खुद बलोच लिब्रेशन आर्मी याानी बीएलए ने जारी की थी.
11 मार्च 2025, सुबह 9 बजे इसी तारीख पर जब जाफर एक्सप्रेस क्वेटा रेलवे स्टेशन से चली थी, तब इसमें कुल 450 मुसाफिर सवार थे. हालांकि क्वेटा से पेशावर तक अलग-अलग स्टेशन से कुल 750 मुसाफिरों का जाफर एक्सप्रेस ट्रेन में रिजर्वेशन था. पाकिस्तानी सिक्योरिटी फोर्सेस ने दावा किया है कि वो अब तक 155 मुसाफिरों को रेस्क्यू कर चुके हैं. जिनमें औरते, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हैं. सिक्योरिटी फोर्सेस का ये भी दावा है कि मुठभेड़ में अब तक BLA के 27 लड़ाकों को वो ढेर कर चुके हैं. इस मुठभेड़ में 37 मुसाफिर भी घायल हुए हैं, जिन्हें पास के अस्पातलों में इलाज के लिए ले जाया गया है.
हालांकि सिक्योरिटी फोर्सेस ने इस एकाउंटर में उनके कितने लोग मारे गए? ये साफ नहीं किया है. लेकिन पाक मीडिया के मुताबिक, अब तक की मुठभेड़ में 10 लोगों की जान गई है, जिनमें जाफर एक्सेप्रेस ट्रेन का ड्राइवर और 9 सिक्योरिटी फोर्सेस के जवान और अफसर शामिल हैं. हालांकि जिन बंधकों को बचा लिया गया है. उनमें से कइयों का कहना है कि उन्हें पाक फोर्सेस ने नहीं बल्कि खुद BLA ने रिहा किया है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








