
ट्रेन से जाना चाहते हैं घूमने? ऐसे मिलेगा IRCTC से कन्फर्म तत्काल टिकट, एजेंट का झंझट खत्म!
AajTak
IRCTC के जरिए आप भी कन्फर्म तत्काल टिकट बुक कर सकते हैं. इसके लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा. यहां पर इसका पूरा प्रोसेस बता रहे हैं.
IRCTC Tatkal Rail Ticket: भारत में Railway का काफी बड़ा नेटवर्क है. इस वजह से लाखों लोग इसमें रोज ट्रैवल करते हैं. कभी-कभी कहीं जाने का प्लान अचानक भी बन जाता है. लेकिन, टिकट उपलब्ध ना होने पर हमें एजेंट्स के चक्कर लगाने पड़ते हैं.
Confirm Tatkal Rail Ticket बुक करना कई लोगों को टफ लगता है. लेकिन, आप इसे आसानी से बुक कर सकते हैं. इसके लिए आपको कुछ सिंपल स्टेप्स फॉलो करने होंगे. इससे आप Confirm Tatkal Rail Ticket बुक कर सकते हैं.
आगे बढ़ने से पहले आपको बता दें कि Tatkal Rail Ticket में कन्फर्मेशन चाहिए तो आपको काफी फास्ट सभी प्रोसेस को करना होगा. कन्फर्म टिकट में टाइमिंग अच्छी होनी काफी जरूरी है. आप टाइम बचाने के लिए कुछ टिप्स फॉलो कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें:- 'Free' में देखना चाहते हैं KGF-2 और पंचायत? Airtel के ये Prepaid Plans आएंगे काम
आपको सबसे पहले मास्टर लिस्ट बनाना होगा. इसे आप IRCTC में लॉगिन करने के बाद My Profile में जाकर क्रिएट कर सकते हैं. मास्टर लिस्ट बनने के बाद आप ट्रैवल लिस्ट भी बना लें. इससे आपको टिकट बुक करते समय सभी पैसेंजर्स की डिटेल्स ऐड नहीं करनी होगी.
अगर आप एसी के लिए तत्काल बुक करना चाहते हैं तो आप हर हाल में 9.58 am तक लॉगिन कर लें. जबकि स्लीपर के लिए आपको 10.58 am तक लॉगिन कर लेना चाहिए. इससे आपके पास तत्काल बुक करते समय ट्रैवल स्टेशन भरने के लिए पूरा समय मिल जाएगा. 3AC और उससे ऊपर की क्लास के लिए बुकिंग सुबह 10 बजे और स्लीपर के लिए तत्काल सुबह 11 बजे शुरू होती है

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











