
ट्रेन में महिला का गुस्सा फूटा, पर्स चोरी के बाद तोड़ा एसी कोच का शीशा, वीडियो वायरल
AajTak
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला गुस्से में कोच की खिड़की पर बार-बार प्रहार करती नजर आ रही है. आसपास बैठे यात्री उसे रोकने की कोशिश करते हैं, लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं होती और आखिरकार खिड़की का शीशा टूट जाता है.
ट्रेन में सफर के दौरान एक महिला का गुस्सा इस कदर भड़क गया कि उसने अपने एसी कोच का शीशा ही तोड़ डाला। बताया जा रहा है कि यात्रा के दौरान उसका पर्स चोरी हो गया था, और जब उसे रेलवे कर्मचारियों या पुलिस से मदद नहीं मिली तो उसने गुस्से में अपना आपा खो दिया।
वायरल वीडियो में महिला बार-बार ट्रेन की खिड़की के शीशे पर जोर-जोर से प्रहार करती नजर आती है। कुछ ही सेकंड में पूरा शीशा टूटकर बिखर जाता है और आसपास बैठे यात्री उसे रोकने की कोशिश करते हैं। प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोग यह नज़ारा देखकर हैरान रह गए। इस दौरान महिला के पास एक छोटा बच्चा भी बैठा दिखा, जिसे देखकर कई यूजर्स भावुक हो गए।
सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा
वीडियो वायरल होते ही लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं. एक यूजर ने लिखा कि यह वाकई आउटरेजस है. दूसरे ने सवाल उठाया कि क्या इसे नागरिक समझ की कमी कहें या सिस्टम पर भरोसे की कमी? कई लोगों ने बच्चे को लेकर चिंता जताई. एक यूजर ने लिखा कि बेचारा बच्चा... किसी को उसे तुरंत वहां से हटाना चाहिए था.एक अन्य ने लिखा कि इस बच्चे पर जो मानसिक असर पड़ेगा, वो जिंदगीभर रहेगा.
देखें वायरल वीडियो
कुछ लोगों ने जताई सहानुभूति

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












