
ट्रेन पकड़ने में हुई देरी तो एयरफोर्स के सार्जेंट ने फोन कर दे दी बम होने की झूठी खबर
AajTak
एयरफोर्स के एक सार्जेंट को ट्रेन पकड़ने में देरी हो गई तो उसने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर फोन कर मुंबई राजधानी में बम होने की झूठी खबर दे दी. इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने 45 मिनट तक ट्रेन की तलाशी ली. बम नहीं मिलने पर शराब के नशे में धुत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.
ट्रेन पकड़ने में देरी होने पर एक शख्स ने राजधानी दिल्ली और मुंबई में बम होने की झूठी खबर दे दी जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी दिल्ली से सटे यूपी के दादरी का रहने वाला है.
रिपोर्ट के मुताबिक इंडियन एयरफोर्स में सार्जेंट के पद पर तैनात सुनील को ट्रेन पकड़नी थी लेकिन वो लेट हो गया. इसके बाद उसने दिल्ली रेलवे स्टशन पर फोन कर मुंबई राजधानी एक्सप्रेस में बम होने की झूठी खबर दे दी ताकि ट्रेन लेट हो जाए और वो उस पर सवार हो सके.
आरोपी ने बताया कि जब उसे लगा की उसकी ट्रेन छूट जायेगी तो उसने पुलिस कंट्रोल रूम में मुंबई राजधानी एक्सप्रेस में बम होने की झूठी सूचना दी. दरअसल ट्रेन को शाम के 4:55 बजे निकलना था लेकिन आरोपी ने 4:56 बजे कॉल कर बम की सूचना दी.
इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां फौरन हरकत में आ गई और ट्रेन में 45 मिनट तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया. जब ट्रेन में बम की खबर झूठी निकली तब ट्रेन अपने गंतव्य के लिए निकली.
इसके बाद पुलिस ने कॉल ट्रेस कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अब आरोपी सुनील से पूछताछ कर रही है. घटना को लेकर दिल्ली पुलिस ने बताया कि एयरफोर्स में सार्जेंट सुनील सांगवान को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कॉल करने और ट्रेन में बम की झूठी खबर देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.
अधिकारी ने कहा कि ट्रेन को लेट कराने के इरादे से उसने मुंबई राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में बम होने की गलत खबर दी. पुलिस को फोन करने वाला ट्रेन की बोगी में नशे की हालत में मिला.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.









