
ट्रेड फेयर का आज आखिरी दिन, दोपहर 2 बजे तक ही मिलेगी एंट्री
AajTak
Delhi Trade Fair 2022: ट्रेड फेयर का आज, 27 नवंबर को आखिरी दिन है. दोपहर 12.30 बजे के बाद 67 मेट्रो स्टेशनों पर व ऑनलाइन ट्रेड फेयर का टिकट मिलना बंद हो जाएगा. रविवार को मेले का आखिरी दिन होने की वजह से अधिक भीड़ जुटने की संभावना है.
International Trade Fair 2022: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान में 14 नवंबर से शुरू हुआ 41वां अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला यानी इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (IITF 2022) आज, 27 नवंबर 2022 को खत्म हो जाएगा. ट्रेड फेयर में आज (रविवार) आखिरी दिन भारी भीड़ जुटने की संभावना है. ट्रेड फेयर की लास्ट टाइमिंग आज शाम 4 बजकर 30 मिनट तक है. अंतिम दिन होने की वजह से एक ओर जहां जमकर भीड़ होगी तो वहीं ऑफर में खरीदारी का भी मौका मिलेगा.
जानकारी के मुताबिक, आखिरी दिन आज (रविवार), 27 नवंबर को दोपहर 12.30 बजे के बाद 67 मेट्रो स्टेशनों पर व ऑनलाइन ट्रेड फेयर का टिकट मिलना बंद हो जाएगा. रविवार को मेले का आखिरी दिन होने की वजह से अधिक भीड़ जुटने की संभावना है. बता दें कि शनिवार को ट्रेड फेयर देखने के लिए रिकॉर्ड तोड़ संख्या में लोग प्रगति मैदान पहुंचे थे. वीकेंड पर ट्रेड फेयर पहुंचे दर्शकों की संख्या करीब 90 हजार बताई गई है. ऐसे में शनिवार से भी ज्यादा संख्या में लोगों रविवार को आखिरी दिन लोगों के पहुंचने की उम्मीद है.
ट्रेड फेयर में बरतें सावधानियां ट्रेड फेयर में सुरक्षा एवं भीड़ से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम हैं लेकिन दर्शक अपने सामान, मोबाइल और क्रेडिट और डेबिट कार्ड की सुरक्षा के प्रति स्वयं सतर्क रहें. आखिरी दिन भीड़ अधिक होने के कारण धक्का-मुक्की में कीमती सामान चोरी होने की आशंका है.
आखिरी दिन मिलेगी अधिक छूट! Delhi IITF 2022 के अंतिम दिन सामान खरीदने पर छूट मिल सकती है. प्रगति मैदान के ट्रेड फेयर में कई हॉल ऐसे हैं जहां एक के साथ एक सामान फ्री जैसे ऑफर भी हैं. ऐसे में मेले में आखिरी दिन अधिक छूट मिलने की संभावना है.
विशेष सुविधाओं का इंतजाम रविवार को लोगों को भैरों मंदिर पार्किंग, भैरों रोड, चिड़िया घर और भगवान दास रोड पर भी पार्किंग की इजाजत है. इसके अलावा सीनियर सिटीजन को प्रगति मैदान में अंदर ट्रेड फेयर में जाने के लिए गेट नं. 4 और 10 से ई-रिक्शा की सुविधा मिलेगी. वहीं, दिव्यांग लोगों को व्हील चेयर की सुविधा मिलेगी.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










