
ट्रेड को ढाल बनाकर ट्रंप ने रोका भारत-PAK संघर्ष, व्हाइट हाउस प्रेस सचिव का दावा
AajTak
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव ने दावा किया कि राष्ट्रपति ट्रंप ने व्यापार को जोरदार तरीके से इस्तेमाल कर भारत-पाकिस्तान के संघर्ष को रोक दिया. अब उनका पूरा ध्यान रूस-यूक्रेन और इजरायल-गाजा युद्ध समाप्त करने पर है. मुझे पता है कि उन्होंने जो भी शांति समझौते कराए हैं, उन्हें उस पर गर्व है.
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर के दावे को दोहराया है. उन्होंने कहा कि ट्रंप ने ट्रेड शाक्तिशाली ढाल के रूप में इस्तेमाल कर भारत-पाकिस्तान संघर्ष को खत्म कर दिया.
प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने अपनी मीडिया ब्रीफिंग में मंगलवार को कहा, 'भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष को समाप्त करने के लिए उन्होंने (ट्रंप ने) ट्रेड का बहुत शक्तिशाली तरीके से इस्तेमाल किया. मुझे पता है कि वे इन सभी उपलब्धियों पर बहुत गर्व महसूस करते हैं और मैं जानती हूं कि वह अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में सेवा करने और विश्व में शांति बहाल करने पर बहुत गर्व महसूस करते हैं.'
लेविट ने ये भी कहा कि ट्रंप को व्हाइट हाउस में अज़रबैजान और अर्मेनियाई नेताओं के साथ शांति समझौते में उनकी मदद करने में खुशी हुई.
'शांति समझौतों पर है गर्व'
उन्होंने बताया, 'राष्ट्रपति को उन सभी शांति समझौतों पर गर्व है, जो उन्होंने हासिल किए हैं. कुछ हफ्ते पहले अजरबैजान के प्रमुख और आर्मेनिया के राष्ट्रपति व्हाइट हाउस में थे. ट्रंप ने रवांडा और डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो के नेताओं के साथ ओवल ऑफिस में दशकों पुराने युद्ध को खत्म करने पर चर्चा की और इसे बहुत महत्व दिया.'
रुबियो लगातार दे रहे हैं जानकारी

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.








