
ट्रंप से शहबाज-मुनीर की 'सीक्रेट डील', रेयर अर्थ की खेप गुपचुप भेजी अमेरिका, मचा बवाल!
AajTak
पाकिस्तान ने पहली बार अमेरिका को दुर्लभ खनिजों की खेप भेजी है. अमेरिका के साथ हुए एक हालिया समझौते के तहत पाकिस्तान ने अमेरिका को सैंपल भेजा है. इस डील पर पाकिस्तान में विरोध शुरू हो गया है, खासकर पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी PTI ने इसे 'सीक्रेट डील' करार देते हुए इसकी जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है.
पाकिस्तान ने पहली बार दुर्लभ (रेयर अर्थ) और अहम खनिजों की खेप अमेरिका भेजी है. यह खेप उस समझौते के तहत भेजी गई है जो पिछले महीने एक अमेरिकी कंपनी के साथ पाकिस्तान के खनिज संसाधनों की खोज और विकास के लिए किया गया था. इस समझौते और रेयर अर्थ मिनरल्स की खेप को अमेरिका भेजे जाने पर पाकिस्तान में विरोध शुरू हो गया है.
पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) ने अमेरिका के साथ हुए 'सीक्रेट डील्स' पर चिंता जताई है.
पाकिस्तान के अखबार, 'डॉन' की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका भेजी गई सैंपल खेप में एंटिमनी, कॉपर कॉन्सन्ट्रेट और रेयर अर्थ मिनरल्स जैसे नियोडाइमियम और praseodymium शामिल हैं.
सितंबर में अमेरिकी कंपनी US स्ट्रैटेजिक मिनरल्स (USSM) ने पाकिस्तान की सैन्य इंजीनियरिंग इकाई फ्रंटियर वर्क्स ऑर्गनाइजेशन (FWO) के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए थे. इसके तहत अमेरिका की यह कंपनी पाकिस्तान में 50 करोड़ डॉलर (करीब 4,200 करोड़ रुपये) का निवेश कर खनिज प्रोसेसिंग और डेवलपमेंट फैसिलिटीज स्थापित करेगी.
पाकिस्तानी अखबार के अनुसार, जो सैंपल अमेरिका भेजे गए हैं, वो FWO के सहयोग से स्थानीय रूप से तैयार किए गए थे.
USSM ने एक बयान में कहा कि यह डिलीवरी अमेरिका और पाकिस्तान के बीच रणनीतिक साझेदारी की दिशा में एक अहम कदम है. कंपनी ने कहा कि यह समझौता 'खनिजों की पूरी वैल्यू चेन: खोज, प्रोसेसिंग और रिफाइनिंग सुविधाओं के विकास के लिए एक व्यापक ढांचा प्रदान करता है.'

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









