
ट्रंप से मुलाकात से पहले जेलेंस्की ने शांति वार्ता के लिए रखी शर्त, EU नेताओं ने किया समर्थन
AajTak
सोमवार को व्हाइट हाउस राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात से पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रूस के साथ शांति वार्ता को लेकर अपनी शर्त रखी है. यूक्रेन का कहना है कि वह अपनी क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता से समझौता नहीं करेगा. उन्होंने मांग की कि वर्तमान मोर्चे की रेखा से बातचीत शुरू होनी चाहिए.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति की अलास्का में वार्ता के बाद यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने ट्रंप के ऐतिहासिक शांति समझौते के लिए यूक्रेन को सुरक्षा की गारंटी देने की पेशकश की गई सराहना की. साथ ही उन्होंने व्हाइट हाउस में ट्रंप के साथ अपनी मुलाकात से पहले स्पष्ट कर दिया है कि यूक्रेन अपनी अखंडता और संप्रभुता से कोई समझौता नहीं करेगा. और वह अपनी शर्तों पर युद्ध रोकने के लिए तैयार होंगे. इसी बीच यूरोपीय देशों ने भी यूक्रेन का समर्थन किया किया है.
जेलेंस्की ने एक बयान में कहा, 'ये एक ऐतिहासिक निर्णय है कि संयुक्त राज्य अमेरिका यूक्रेन के लिए सुरक्षा गारंटी में भाग लेने के लिए तैयार है. इन गारंटी को हमारे संयुक्त प्रयासों का परिणाम होना चाहिए जो सच में व्यावहारिक हों, जिसमें जमीन, हवा और समुद्र में सुरक्षा शामिल हो और यूरोप की भागीदारी के साथ विकसित की जाए.'
उन्होंने कहा कि रूस के साथ बातचीत वर्तमान मोर्चे की रेखा से शुरू होनी चाहिए. जेलेंस्की का ये बयान उनके वाशिंगटन में ट्रंप के साथ सोमवार को होने वाली बैठक से एक दिन पहले आया है.
'यूरोपीय देशों ने किया यूक्रेन का समर्थन'
जेलेंस्की ने यूरोपीय देशों का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने हमारी स्थिति को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण बयान दिया है. उधर यूरोपीय नेता भी इस पहल का समर्थन कर रहे हैं. ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीएर स्टार्मर और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने ट्रंप की गारंटी देने की इच्छा की प्रशंसा की और युद्ध खत्म होने पर एक आश्वासन बल के लिए समर्थन देने की प्रतिबद्धता जताई.
वहीं, जर्मनी और यूरोपीय आयोग ने जेलेंस्की के साथ मिलकर ये पुष्टि की कि सीमाओं को बल से नहीं बदला जा सकता.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.








