
ट्रंप से मिलने आए पुतिन ने इस अमेरिकी शख्स को क्यों गिफ्ट की शानदार बाइक? रूस में हुआ वायरल
AajTak
अमेरिका में वॉरेन नामक व्यक्ति को रूसी राष्ट्रपति पुतिन की तरफ से 22,000 डॉलर की यूराल मोटरसाइकिल बतौर गिफ्ट मिली है. वॉरेन ने पहले अपनी पुरानी यूराल मोटरसाइकिल की खराब हालत की शिकायत की थी, जिसका वीडियो रूस में काफी वायरल हुआ था.
पिछले हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच अलास्का के एंकोरेज में हुई शिखर वार्ता में एक अमेरिकी व्यक्ति की किस्मत खुल गई. अमेरिकी व्यक्ति को राष्ट्रपति पुतिन की तरफ से पर्सनल गिफ्ट तोहफा मिला है जो किसी रूसी राष्ट्रपति की तरफ से किसी आम विदेशी को काफी दुर्लभ होता है. व्यक्ति को रूसी सरकार की तरफ से एक शानदार यूराल मोटरसाइकिल मिली है जिसकी कीमत 22,000 डॉलर यानी 19 लाख 19 हजार 358 रुपये है.
दरअसल, हुआ ये कि पुतिन-ट्रंप की अलास्का मीटिंग से एक हफ्ते पहले किसी टेलीविजन क्रू के साथ वॉरेन का एक इंटरव्यू वायरल हुआ था जिसमें वो अपनी यूराल गियर अप मोटरसाइकिल की खराब हालत की शिकायत कर रहे थे.
मोटरसाइकिल कंपनी यूराल रूसी संघ में 1941 में स्थापित हुई थी जो अब कजाकिस्तान के पेट्रोपावलोव्स्क में अपनी बाइक्स असेंबल करती है और वाशिंगटन के वुडिनविले स्थित एक टीम के जरिए उन्हें डिस्ट्रीब्यूट करती है. लेकिन फरवरी 2022 में रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से रूस से यूराल के स्पेयर पार्ट्स अमेरिका आदि देशों में नहीं आ पा रहे हैं.
वॉरेन के पास पहले से ही एक पुरानी यूराल मोटरसाइकिल है जिसे उन्होंने अपने पड़ोसी से खरीदी थी. लेकिन रूस पर प्रतिबंधों की वजह से वॉरेन को काफी दिक्कत आ रही है और स्पेयर पार्ट्स न होने की वजह से उनकी यूराल मोटरसाइकिल ठीक ढंग से नहीं चल रही है. वायरल वीडियो में वॉरेन इसकी शिकायत करते दिख रहे थे.
वीडियो वायरल होने को लेकर वॉरेन कहते हैं, 'मेरा वीडियो वायरल हो गया, यह पागलपन की हद तक पहुंच गया, और मुझे नहीं पता क्यों, क्योंकि मैं तो बस एक बेहद साधारण इंसान हूं. उन्होंने यूराल पर मुझ बुजुर्ग का इंटरव्यू लिया और पता नहीं उन्हें क्यों अच्छा लग गया.'
इसके बाद ट्रंप-पुतिन शिखर सम्मेलन से दो दिन पहले 13 अगस्त को, वॉरेन को एक रूसी पत्रकार का फोन आया, जिसने उनसे कहा, 'उन्होंने आपको एक बाइक देने का फैसला किया है.'

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









