
'ट्रंप साहब बोलते रहते हैं, मैं आपको...', दावोस पहुंचे सोमालिया के Dy PM ने US राष्ट्रपति को हिंदी में दिया जवाब
AajTak
WEF की मीटिंग में शिरकत करने पहुंचे सोमालिया के डिप्टी पीएम सलाह अहमद जमा ने हिंदी में कहा कि भारत उनके लिए अपने देश जैसा है. उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को हिंदी में जवाब दिया और कहा कि वे दुनिया भर की बातें कहते रहते हैं लेकिन मैं अपनी कहानी बताऊंगा. ट्रंप ने कुछ दिन पहले ही सोमालिया के लिए काफी कटु शब्दों का इस्तेमाल किया है.
वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में शामिल होने पहुंचे सोमालिया के डिप्टी पीएम सलाह अहमद जमा ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को हिंदी में जवाब और कहा कि उन्हें सोमालिया को लेकर अपनी धारणा बदलनी चाहिए. इंडिया टुडे के साथ बातचीत करते हुए सोमालियाई डिप्टी पीएम ने कहा कि ट्रंप कहते हैं कि सामालिया के लोगों की आईक्यू बहुत कम है, लेकिन इंडियन प्रोफेसर से पूछिए कि सोमालिया के लोगों का आईक्यू कैसा होता है. क्योंकि भारत के विश्वविद्यालयों में कई सोमालियाई पढ़ते हैं.
पिछले कुछ दिनों में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने सोमालिया के लोगों को लेकर काफी कड़वी बातें कही है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में सोमालिया को लेकर अत्यंत आपत्तिजनक बयान दिए हैं, जिसमें उन्होंने सोमाली अप्रवासियों को 'कचरा' कहा कि और सोमालिया में देश जैसा कुछ भी नहीं है.
ट्रंप ने इसी महीने व्हाइट हाउस में अपनी एक वर्ष पूरे होने की पूर्व संध्या पर ट्रंप ने कहा, "सोमालिया कोई देश भी नहीं है. वहां देश जैसा कुछ भी नहीं है." यह बयान ट्रंप ने मिनेसोटा में सोमाली अप्रवासियों को टारगेट करते हुए कहा. उन्होंने सोमालिया के लोगों को 'आपराधिक अवैध अप्रवासी' करार दिया. वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में आमंत्रित सोमालिया के डिप्टी पीएम सलाह अहमद जमा ने इंडिया टुडे टीवी के कंसल्टिंग एडिटर राजदीप सरदेसाई के साथ दावोस में लंबी बीतचीत की. खास बात ये रही कि उन्होंने हिंदी में जबाव दिया. सलाह अहमद जमा ने ट्रंप के आरोपों का भी जवाब हिंदी में दिया.
My interview with @IndiaToday’s @SardesaiRajdeep on the sidelines of #WEF26 in #Davos. pic.twitter.com/eIEpIqTVPR
सलाह अहमद जमा ने कहा, "सोमालिया एक बहुत ही सक्षम देश है, जिसमें भारी चुनौतियों के बावजूद बहुत ज़्यादा क्षमता और समृद्धि है."

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.








