
'ट्रंप ने बिल्कुल सही किया', H-1B सख्ती को सीनेटर का समर्थन, बोले- अमेरिकी कामगारों को प्राथमिकता देने वाले बिल लाएंगे
AajTak
अमेरिकी सीनेटर टॉम कॉटन ने एच-1बी वीजा प्रोग्राम में सुधार की आवश्यकता पर जोर देते हुए अगले हफ्ते नया कानून पेश करने की घोषणा की है, जिसका उद्देश्य अमेरिकी कामगारों को प्राथमिकता देना है. अमेरिकी श्रम विभाग ने 'प्रोजेक्ट फायरवॉल' लॉन्च किया है, जो एच-1बी वीजा दुरुपयोग को रोकने के लिए सबसे आक्रामक अभियान माना जा रहा है.
अमेरिकी सीनेटर टॉम कॉटन ने शुक्रवार को एच-1बी वीजा प्रोग्राम में बड़े सुधार की जरूरत पर जोर दिया और घोषणा की कि वे अगले हफ्ते इस पर सख्त निगरानी और अमेरिकी कामगारों को प्राथमिकता देने के लिए नया कानून पेश करेंगे.
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'राष्ट्रपति ट्रंप और सेक्रेटरी लॉरी चावेज-डीरेमर बिल्कुल सही हैं कि एच-1बी प्रोग्राम में सुधार की जरूरत है. अगले हफ्ते मैं दो बिल पेश करूंगा, जो इस प्रोग्राम में बेहद जरूरी बदलाव लाएंगे और अमेरिकी कामगारों को पहले रखेंगे.'
अमेरिका ने लॉन्च किया 'प्रोजेक्ट फायरवॉल'
यह बयान उस समय आया है जब अमेरिकी श्रम विभाग (US Department of Labour) ने 'प्रोजेक्ट फायरवॉल' लॉन्च किया, जिसे एच-1बी प्रोग्राम के इतिहास में सबसे आक्रामक अभियानों में से एक बताया जा रहा है. सेक्रेटरी लॉरी चावेज-डीरेमर ने कहा, 'एच-1बी वीजा दुरुपयोग को रोकने की कार्रवाई कर, राष्ट्रपति अमेरिकी कामगारों की सुरक्षा कर रहे हैं और नौकरियों को अमेरिकियों के लिए सुनिश्चित कर रहे हैं.'
क्या है प्रोजेक्ट फायरवॉल?
अमेरिकी श्रम विभाग ने इस हफ्ते की शुरुआत में प्रोजेक्ट फायरवॉल की घोषणा की. यह एक प्रवर्तन अभियान (enforcement initiative) है, जिसका मकसद एच-1बी वीजा प्रक्रिया के दुरुपयोग को रोककर अमेरिकी कामगारों के अधिकारों और नौकरी के अवसरों की रक्षा करना है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.








