
ट्रंप ने पहले कहा भारत ने जीरो टैरिफ की पेशकश की, अब बोले- मुझे डील को लेकर हड़बड़ी नहीं
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में दावा किया है कि भारत ने अमेरिकी वस्तुओं पर सभी टैरिफ खत्म करने की पेशकश की है. ट्रंप ने इस कदम को ऐतिहासिक व्यापारिक जीत बताते हुए कहा कि वे व्यापार करना लगभग असंभव बना देते हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ दिन पहले भारत से डील को लेकर दावा किया था कि भारत ने अमेरिका को Zero Tariff का ऑफर दिया है, लेकिन अब उनके सुर बदले हुए नजर आ रहे हैं. अब एक बार फिर टैरिफ पर डोनाल्ड ट्रंप का बयान आया है. उन्होंने कहा है कि अभी उन्हें इस डील को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में दावा किया है कि भारत ने अमेरिकी वस्तुओं पर सभी टैरिफ खत्म करने की पेशकश की है. ट्रंप ने इस कदम को ऐतिहासिक व्यापारिक जीत बताते हुए कहा कि वे व्यापार करना लगभग असंभव बना देते हैं. क्या आपको पता है कि वे अमेरिका के लिए अपने टैरिफ में 100% कटौती करने को तैयार हैं?
लेकिन मुझे इस डील की कोई जल्दी नहीं है. हालांकि भारत ने अभी तक अपने बयान में जिरो टैरिफ की बात नहीं कही है. ऐसे में डोनाल्ड ट्रंप का ये दावा थोड़ा अस्पष्ट लगता है.
हर कोई करना चाहता है डील- ट्रंप जिरो टैरिफ का दावा करने के बावजूद भी ट्रंप को इस डील की जल्दबाजी नहीं दिख रही है. उन्होंने आगे कहा कि उन्हें किसी भी समझौते को औपचारिक रूप देने की 'जल्दबाजी' नहीं है. लेकिन यह जल्द ही होगा. मुझे कोई जल्दी नहीं है. हर कोई हमारे साथ डील करना चाहता है,' उन्होंने कहा कि बाकी देशों के साथ भी डील वास्तव में बहुत करीब है.
जिरो टैरिफ पर भारत का बयान हालांकि कुछ देर बाद ही भारत का भी बयान सामने आया. पत्रकारों से बात करते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने स्पष्ट किया कि अमेरिका के साथ व्यापार वार्ता जारी है, जटिल है और अभी अंतिम नहीं हुई है. जयशंकर ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता चल रही है. ये जटिल चर्चाएं हैं. जब तक सब कुछ तय नहीं हो जाता, तब तक कुछ भी तय नहीं होता. कोई भी व्यापार सौदा परस्पर लाभकारी होना चाहिए, इसे दोनों देशों के लिए कारगर होना चाहिए. जब तक ऐसा नहीं हो जाता, तब तक इस पर कोई भी निर्णय लेना जल्दबाजी होगी.
मूडीज ने अमेरिका की घटाई रेटिंग ट्रंप की कारोबार संबंधी तेजी की बातें ऐसे वक्त में आई हैं, जब अमेरिका अपनी वित्तीय स्थिति को लेकर बढ़ते सवालों का सामना कर रहा है. मूडीज ने बढ़ते कर्ज, बढ़ती ब्याज कॉस्ट, राजकोषीय घाटा और अमेरिका में राजनीतिक शिथिलता का हवाला देते हुए अमेरिका की सॉवरेन क्रेडिट रेटिंग को उसके टॉप लेवल Aaa से घटाकर Aa1 कर दिया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.










