
ट्रंप ने नहीं किया इन्वाइट या कुछ और है वजह? डिनर में क्यों नहीं पहुंचे Elon Musk
AajTak
डोनाल्ड ट्रंप का CEOs के साथ डिनर इस हफ्ते चर्चा में रहा है. डिनर में शामिल होने वालों से ज्यादा चर्चा ना शामिल होने वाले शख्स की हो रही है. डोनाल्ड ट्रंप के करीबी माने जाने वाले एलॉन मस्क इस डिनर में शामिल नहीं हुए. सवाल उठ रहा है कि क्या उन्हें इन्वाइट नहीं किया गया या उन्होंने खुद इस डिनर को स्किप किया है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को टेक्नोलॉजी सेक्टर के दिग्गजों के साथ डिनर किया. इस डिनर में गूगल के CEO सुंदर पिचाई, मेटा से मार्क जकरबर्ग, ऐपल के टिम कुक, माइक्रोसॉफ्ट CEO सत्य नडेला और कई दूसरे दिग्गज शामिल हुए, लेकिन एक चेहरा किसी को नजर नहीं आया.
हम बात कर रहे हैं SpaceX के प्रमुख Elon Musk की. डोनाल्ड ट्रंप के ग्रैंड डिनर में एलॉन मस्क नजर नहीं आते हैं. इसके बाद से सवाल उठ रहा है कि क्या मस्क को डिनर का निमंत्रण नहीं मिला या फिर मस्क ने डिनर से खुद को दूर रखा.
ये डिनर पहले फ्लोरिडा के पाम बीच पर स्थित Mar-a-Lago में होने वाला है. बाद में खराब मौसम होने के कारण इस डिनर को वॉइट हाउस में शिफ्ट कर दिया गया. भले ही मस्क इस इवेंट में शामिल ना रहे हों, लेकिन उनके सबसे बड़े कंपटीटर OpenAI CEO सैम ऑल्टमैन वहां जरूर मौजूद थे.
यह भी पढ़ें: नहीं थम रहा Elon Musk और OpenAI का झगड़ा, अब Apple को भी घसीटा
इस डिनर में मार्क जकरबर्ग, टिम कुक, सत्य नडेला, बिल गेट्स, गूगल को-फाउंडर सर्गी ब्रिन, OpenAI को-फाउंडर ग्रेग ब्रॉकमैन, Oracle CEO सफरा केट्ज, Micron प्रमुख संजय मेहरोत्रा, TIBCO सॉफ्टवेयर चेयरमैन विवेक रणदिवे, Palantir के श्याम शंकर, स्केल AI के एलेक्जेंडर वांग, Blue Origin CEO डेविड लिम्प और Shift4 पेमेंट्स के प्रमुख जेरेड इसाकमैन शामिल थे.
एलॉन मस्क ने इस मामले में अब जवाब दिया है. उन्होंने बताया कि उन्हें निमंत्रण मिला था, लेकिन किसी कारण वो इसमें शामिल नहीं हो पाए. उन्होंने ये भी बताया कि उनका एक प्रतिनिधि इस डिनर में शामिल हुआ था. हालांकि, वॉइट हाउस के एक अधिकारी ने इससे उलटा जवाब दिया है.

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











