
ट्रंप के Gaza Peace Plan को UN की मंजूरी, सुरक्षा परिषद ने 20-सूत्रीय फ्रेमवर्क पर लगाई मुहर, भड़का हमास
AajTak
UN सुरक्षा परिषद ने गाजा में ट्रंप की 20-सूत्रीय शांति योजना को मंज़ूरी दे दी है, जिसमें अंतर्राष्ट्रीय सैनिकों की तैनाती शामिल है. यह ब्लूप्रिंट संघर्ष विराम प्रवर्तन और पुनर्निर्माण का मार्गदर्शन करेगा. हालांकि, हमास ने इस प्रस्ताव का विरोध करते हुए कहा कि यह फिलिस्तीनी अधिकारों को पूरा नहीं करता है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की गाजा शांति योजना (Gaza Peace Plan) को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से अहम मंजूरी मिल गई. अमेरिका द्वारा तैयार ड्राफ्ट प्रस्ताव पर हुए मतदान में इसे बहुमत समर्थन मिला जिसके बाद यह 20-सूत्रीय रोडमैप अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वीकृत शांति ढांचा बन गया है.
इस प्रस्ताव में अंतर्राष्ट्रीय सैनिकों की तैनाती शामिल है. वाशिंगटन के 20-सूत्रीय फ्रेमवर्क में गाजा में संघर्ष विराम, पुनर्निर्माण और शासन के लिए पहला व्यापक अंतर्राष्ट्रीय रोडमैप का जिक्र किया गया है.
इजरायल और हमास ने पिछले महीने इस योजना के पहले चरणों पर सहमति व्यक्त करते हुए दो साल के युद्ध को रोक दिया था और बंधकों की रिहाई की व्यवस्था की थी. सोमवार के मतदान से, यह ब्लूप्रिंट एक प्रस्ताव से हटकर एक समर्थित अधिदेश (endorsed mandate) बन गया है और अब UNSC की मुहर से यह प्रस्ताव एक ठोस अंतरराष्ट्रीय आदेश में बदल गया है, जिससे ट्रांज़िशनल अथॉरिटी के गठन का रास्ता और स्पष्ट हो गया है.
क्या है प्रस्ताव
सुरक्षा परिषद के पाठ में ट्रंप के ब्लूप्रिंट को एक अनुलग्नक (annex) के रूप में शामिल किया गया है और यह संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों को प्रस्तावित 'बोर्ड ऑफ पीस' में शामिल होने के लिए आमंत्रित करता है.
यह भी पढ़ें: सीजफायर के बाद हमास और बागी कबीलों में सत्ता की लड़ाई, क्या लागू होते ही मटियामेट हो जाएगा गाजा पीस प्लान?

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.








