
ट्रंप के भरोसेमंद, इन्वेस्टमेंट में आगे... वो भारतीय-अमेरिकी जिनकी PM मोदी ने की तारीफ
AajTak
भारतीय मूल के अमेरिकी कारोबारी बालाजी एस. श्रीनिवासन ने भारत में निवेश करने के फायदों के बारे में बताया, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी तारीफ की. ऐसे में जानते हैं कि ये बालाजी श्रीनिवासन कौन हैं?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय-अमेरिकी कारोबारी बालाजी एस. श्रीनिवासन की तारीफ की है. श्रीनिवासन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भारत में निवेश करने के फायदों के बारे में बताया था. इस पर पीएम मोदी ने श्रीनिवासन की तारीफ की.
दरअसल, श्रीनिवासन ने X पर पोस्ट किया था, 'अगर आप किसी स्टार्टअप को बढ़ते हुए देखते हैं तो क्या इसका मतलब ये है कि इसमें कोई खामी नहीं है? और ये दुनिया में सबसे अच्छा है? क्या आप इसे तुरंत इस्तेमाल करते हैं? नहीं, बिल्कुल नहीं. आप एक स्टार्टअप शुरू करते हैं. इसमें पैसा लगात हैं. इसके बारे में अपने दोस्तों से बात करते हैं. इसी तरह मैं भारत के बारे में सोचता हूं.'
श्रीनिवासन ने आगे लिखा था, 'इसलिए मैं भारत और भारतीयों में निवेश कर रहा हूं, क्योंकि मैं विकास की संभावनाएं देखता हूं, क्योंकि ये भारत के निर्माण में मदद करता है. और एक मजबूत और आत्मनिर्भर भारत दुनिया के लिए अच्छा है.'
श्रीनिवासन ने कई सारे तर्क भी दिए थे और भारत में निवेश करने के फायदे भी गिनाए थे. उनकी पोस्ट पर जवाब देते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'मुझे अच्छा लगा कि आप आशावादी हैं. और जब इनोवेशन की बात आती है तो भारत के लोग ट्रेंडसेटर रहे हैं. हम अपने देश में निवेश करने के लिए सबका स्वागत करते हैं. भारत आपको निराश नहीं करेगा.'
कौन हैं बालाजी श्रीनिवासन?
भारतीय मूल के बालाजी श्रीनिवासन अमेरिका के जाने-माने इन्वेस्टर और एंटरप्रेन्योर हैं. श्रीनिवासन क्रिप्टोकरंसी एक्सचेंज Coinbase के चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर (सीटीओ) भी रह चुके हैं. इसके अलावा उन्होंने कई टेक्नोलॉजी और क्रिप्टोकरंसी कंपनियों में अहम जिम्मेदारियां भी संभाली हैं.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









