
'ट्रंप के फैसले से कई देशों में आ सकती है मंदी, भारत पर कम होगा इसका असर', बोले शशि थरूर
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लागू किए गए डिस्काउंटेड रेसिप्रोकल टैरिफ के चलते वैश्विक अर्थव्यवस्था में उथल-पुथल मच गई है, जिससे भारत सहित विभिन्न देशों के शेयर बाजारों में गिरावट देखी गई है. कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि भारत फिलहाल मंदी के खतरे से मुक्त है, जबकि वैश्विक स्तर पर संकट गहरा है.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा डिस्काउंटेड रेसिप्रोकल टैरिफ लगाए जाने के बाद दुनियाभर में हाहाकार मच गया है. टैरिफ ने ग्लोबल इकॉनमी के बैलेंस को बिगाड़ दिया है. भारत समेत कई देशों के शेयर मार्केट धड़ाम हो गई. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और केरल से लोकसभा सांसद शशि थरूर ने टैरिफ प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि टैरिफ में न लॉजिक, न लॉन्ग टर्म सोच. टैरिफ के पीछे दिए गए तर्क समझ से परे है.
टैरिफ को लेकर क्या बोले शशि थरूर
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि टैरिफ की वजह से शेयर मार्केट क्रैश होना चिंता का विषय है. हमें उम्मीद है कि अमेरिका के साथ बाइलैटरल मीटिंग होंगे और भारत को कुछ राहत मिल सकती है. लेकिन अभी के लिए शॉर्ट टर्म में तो ये तो काफी नेगेटिव खबर है. हर देश में सिर्फ भारत में नहीं, हर देश में ग्लोबल मार्केट्स के हाल बुरा है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का डिस्काउंटेड रेसिप्रोकल टैरिफ का मतलब कोई समझा नहीं कि इसका क्या लॉजिक में किया है? क्योंकि अमेरिकन स्टॉक मार्केट भी बहुत बुरी तरह से प्रभावित हुआ है. दो दिनों में करीब 2 ट्रिलियन डॉलर अमेरिकी मार्केट से गायब हो गए हैं. सभी देशों का यही हाल है. हमें भी इसे झेलना होगा. कुछ देश मंदी की ओर आगे बढ़ रहे हैं. लेकिन, भारत इससे दूर है. क्योंकि भारत का ग्रोथ रेट 5.4 है. ये कम हो सकता है. लेकिन, भारत मंदी की ओर नहीं बढ़ रहा है. हमें बस अमेरिका के साथ जल्द से बाइलैटरल मीटिंग करने की जरूरत है. जिससे शायद भारत पर टैरिफ के असर को थोड़ा कम किया जा सकता है.
टैरिफ का भारत के शेयर मार्केट पर असर
सोमवार को भारतीय शेयर बाजार भरभराकर टूट गया. BSE Sensex 2,050.23 अंक या 2.64 फीसदी की गिरावट में रहा, तो NS Nifty में 614.8 अंक या 2.61 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. सेंसेक्स की टॉप-10 वैल्यूएबल कंपनियों में से सबसे बड़ा नुकसाव TATA की कंपनी TCS के निवेशकों को हुआ. टीसीएस की मार्केट वैल्यू बीते सप्ताह 1.10 लाख करोड़ घट गई.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








