
ट्रंप के दूतों संग पुतिन की 5 घंटे क्लोज-डोर मीटिंग, यूक्रेन पीस प्लान पर चर्चा, ट्रंप बोले- जंग खत्म करना आसान नहीं
AajTak
मॉस्को में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जैरेड कुश्नर ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से करीब पांच घंटे लंबी क्लोज-डोर मीटिंग की. यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए यह अहम वार्ता हुई, लेकिन कोई बड़ा नतीजा नहीं निकला. पुतिन ने यूरोप पर शांति प्रक्रिया को बाधित करने का आरोप लगाया, जबकि अमेरिका समाधान खोजने की कोशिश में है.
यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के अमेरिकी प्रयासों के बीच मॉस्को में एक अहम कूटनीतिक बैठक हुई, जहां रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के वरिष्ठ सलाहकार जैरेड कुश्नर के साथ लगभग पांच घंटे की क्लोज-डोर वार्ता की. यह मुलाकात उस समय हुई जब अमेरिकी शांति प्रस्ताव पर यूक्रेन और यूरोप दोनों अपनी चिंताएं जाहिर कर चुके हैं.
क्रेमलिन में हुई इस सीक्रेट बैठक से पहले पुतिन ने दोनों अमेरिकी प्रतिनिधियों का मुस्कुराते हुए स्वागत किया और उनके मॉस्को घूमने के अनुभव के बारे में पूछा. बातचीत में पुतिन के विदेशी नीति सलाहकार यूरी उशाकोव और निवेश मामलों के दूत किरिल दिमित्रिएव भी शामिल थे.
यह भी पढ़ें: 'यूक्रेन युद्ध एक बड़ा झंझट, खत्म करना आसान नहीं...', कैबिनेट मीटिंग में बोले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
बैठक के बाद उशाकोव ने कहा कि चर्चा "उत्पादक" रही लेकिन किसी तरह का बड़ा ब्रेकथ्रू नहीं मिल सका. उन्होंने साफ़ कहा कि "यूक्रेन संकट के समाधान के किसी भी कोर मुद्दे पर अभी सहमति नहीं बन पाई है." उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका कुछ नए प्रस्ताव लेकर आया था, लेकिन रूस को उनमें से किसी पर भी समझौते की गुंजाइश नहीं दिखती.
यूरोप पर शांति प्रक्रिया को नष्ट करने का आरोप
पुतिन ने बैठक से कुछ घंटे पहले यूरोपीय देशों पर सख़्त हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि यूरोप ऐसे प्रस्ताव पेश कर रहा है जो "पूरी शांति प्रक्रिया को नष्ट करने के लिए बनाए गए हैं." पुतिन ने कहा, "वे युद्ध के पक्ष में खड़े हैं. उनके प्रस्ताव रूस के लिए बिल्कुल अस्वीकार्य हैं."

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









