
ट्रंप के डर से खामेनेई ने किया अपने वारिस का ऐलान, ईरान के करीब पहुंची US की वॉर मशीनरी
AajTak
अमेरिकी नौसेना का अब्राहम लिंकन कैरियर स्ट्राइक ग्रुप ईरान के करीब अमेरिकी सेंट्रल कमांड क्षेत्र में पहुंच गया है. इस बीच, ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई के बंकर में छिपे होने और उनके उत्तराधिकारी को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं.
अमेरिकी नौसेना का अब्राहम लिंकन कैरियर स्ट्राइक ग्रुप अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) क्षेत्र में पहुंच गया है, ईरान के करीब, जहां अयातुल्लाह अली खामेनेई के शासन के खिलाफ हुए प्रदर्शनों को बेरहमी से कुचल दिया गया है. शिया इस्लामिक शासन पर अमेरिका का दबाव बढ़ने के साथ ही ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई के उत्तराधिकारी को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं. इन अटकलों के बीच ऐसी रिपोर्टें भी सामने आई हैं कि खामेनेई राजधानी तेहरान में किसी बंकर में छिपे हुए हैं.
अमेरिका स्थित एक्टिविज्म वेबसाइट 'इजरायल वॉर रूम' ने दावा किया है, 'बंकर में रह रहे खामेनेई ने कथित तौर पर बमबारी के डर के बीच अपने उत्तराधिकारी का नाम घोषित कर दिया है. हमारा सुझाव है कि अगला नेता इस पद को पूरी तरह अस्थायी माने.' अमेरिका का यह एनजीओ सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय है. एक्स पर एक ट्वीट में एनजीओ ने यह बात कही.
ऑनलाइन चर्चाओं में ईरान पर नजर रखने वाले विश्लेषक और इजरायली रक्षा बल (IDF) के पूर्व सैनिक भी शामिल हैं. पूर्व IDF सैनिक एली अफ्रियात ने कहा, 'रिपोर्टें हैं कि खामेनेई ने अपने घायल या मारे जाने की स्थिति में अपने विकल्प तय कर दिए हैं.'
कमजोर हो रहा ईरानी शासन
इस बीच, ओपन-सोर्स इंटेलिजेंस पर नजर रखने वाले प्लेटफॉर्म OSINTdefender ने मंगलवार को X पर कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कई खुफिया रिपोर्टें मिली हैं, जिनसे संकेत मिलता है कि ईरानी सरकार की स्थिति कमजोर हो रही है. रिपोर्टों में कहा गया है कि 1979 की इस्लामिक क्रांति में शाह के तख्तापलट के बाद इस्लामी शासन शायद अपने सबसे कमजोर दौर में है. यह जानकारी न्यूयॉर्क टाइम्स से बात करने वाले सूत्रों के हवाले से दी गई.
न्यूयॉर्क टाइम्स ने शनिवार को रिपोर्ट किया था कि प्रदर्शनों के खिलाफ ईरान की खूनी कार्रवाई भी खामेनेई शासन की बढ़ती कमजोरी का संकेत है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









