
ट्रंप के 'खून-खराबे' वाले बयान ने बढ़ाई सियासी गर्मी, अब बाइडेन के प्रवक्ता ने किया पलटवार
AajTak
अमेरिका में कुछ महीने के बाद राष्ट्रपति चुनाव होने वाला है. ऐसे में देश के अंदर पॉलिटिकल बयानबाजी अपने चरम पर है. पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने अपनी एक स्पीच में कहा कि अगर मैं चुनाव हार जाऊंगा तो, देश में खून-खराबा होगा. उनके इस बयान पर अब जो बाइडेन के प्रवक्ता ने पलटवार किया है.
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) के प्रवक्ता, जेम्स सिंगर ने एक बयान में कहा कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 'एक और 6 जनवरी' चाहते हैं. यह बयान ट्रंप के द्वारा शनिवार को दिए गए बयान के बाद आया है, जिसमें ट्रंप ने खून-खराबे का जिक्र किया था. इस बयान की निंदा करते हुए प्रवक्ता ने इस बात पर जोर दिया कि अमेरिका के नागरिक ट्रंप को इस नवंबर में एक और चुनावी शिकस्त देने जा रहे हैं क्योंकि वे उनके उग्रवाद, हिंसा के प्रति लगाव और बदला लेने की उनकी प्यास को लोग खारिज करते रहेंगे.
डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा था?
CNN की रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप ने उस वक्त बयान दिया, जब उन्होंने अमेरिका के बाहर बनी कारों पर '100% टैरिफ' का वादा किया. ओहियो के डेटन के पास एक रैली को संबोधित करते हुए, ट्रम्प ने कहा कि हम लाइन में आने वाली हर एक कार पर 100 फीसदी टैरिफ लगाने जा रहे हैं. अगर मैं नहीं चुना गया, तो देश में खून-खराबा होगा.
ट्रंप की स्पीच से यह साफ नहीं हुआ कि वो किस बात की तरफ इशारा कर रहे हैं क्योंकि वो ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के बारे में बात कर रहे थे.
Politico की रिपोर्ट के मुताबिक जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अगर वह दोबारा चुने जाते हैं तो चीन से कोई भी वेहिकल अमेरिका नहीं आयात किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: 'अल्पसंख्यकों को लेकर हमें बदनाम करने की कोशिश...' CAA कानून पर भड़का पाकिस्तान, अमेरिका का भी आया बयान

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









