
ट्रंप की पार्टी की महिला उम्मीदवार का बवाल, पहले कुरान जलाया, फिर किया इस्लाम खत्म करने का ऐलान
AajTak
टेक्सास में एक रिपब्लिकन महिला उम्मीदवार ने कुरान की एक प्रति को आग लगाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था. हालांकि, ये वीडियो अब डिलिट कर दिया गया है. इस महिला नेता के भड़काऊ कृत्य से अमेरिका की सियासत में बवाल मचा हुआ है. ऐसे में जानते हैं ये महिला कौन है, जो अपने विवादित बयान से सुर्खियों में रहती हैं.
अमेरिका में टेक्सास में डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी की एक रिपब्लिकन उम्मीदवार ने कुरान को जलाते हुए टेक्सास में इस्लाम को खत्म करने का ऐलान किया है. ऐसा करते हुए उसने एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर किया था. हालांकि, बाद में उसे डिलीट कर दिया गया.
टेक्सास की इस रिपब्लिकन उम्मीदवार का नाम वैलेंटिना गोमेज है. द इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के अनुसार, वैलेंटिना 2026 में 31वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट के लिए चुनाव लड़ रही रिपब्लिकन उम्मीदवार हैं. वह अपने भड़काऊ और अतिवादी भाषणों और स्टंट के लिए जानी जाती हैं.
कुरान जलाने का वीडियो किया डिलीट इन दिनों वो एक ऐसे वीडियो की वजह से विवाद में आई हैं, जिसमें उन्होंने कुरान की प्रति जलाते हुए टेक्सास से इस्लाम को खत्म करने की कसम खाई है. वैलेंटिना गोमेज ने एक्स पर यह वीडियो शेयर किया था, जो अब डिलीट हो चुका है.
उनके इस तरह के विवादित वीडियो पोस्ट करके हंगामा मचा हुआ है और ऑनलाइन काफी आलोचना रहो ही है. गोमेज का अतिवादी बयानबाजी का इतिहास रहा है.
टेक्सास डिस्ट्रिक्ट चुनाव की रिपब्लिकन उम्मीदवार हैं गोमेज वेलेंटीना गोमेज़, जो 2026 में टेक्सास की 31वीं कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट सीट के लिए चुनाव लड़ रही हैं. द इंडिपेंडेंट के अनुसार, टेक्सास की आबादी में मुसलमानों की हिस्सेदारी मात्र 1 प्रतिशत होने के बावजूद, गोमेज बार-बार इस्लाम धर्म के खिलाफ अपने अभियान में बयानबाजी करती दिखती हैं.
कुरान जलाने के साथ दिया इस्लाम विरोधी भाषण कुरान जलाने वाले वीडियो में भी गोमेज एक विवादास्पद संदेश देते हुए दिखाई दी हैं. उन्होंने कहा कि हमे इस्लाम को हमेशा के लिए खत्म करना होगा, नहीं तो आपकी बेटियों का रेप किया जाएगा और आपके बेटों का सिर काट दिया जाएगा. इसके बाद वह कैमरे के सामने कुरान को जलाने लगती हैं.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











