
ट्रंप की धमकी से डर गए खामेनेई? अंडरग्राउंड शेल्टर में जाकर छिपे... तीसरे बेटे को सौंप दी ईरान की कमान
AajTak
ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच सुप्रीम लीडर आयतुल्ला अली खामेनेई के तेहरान में एक विशेष अंडरग्राउंड शेल्टर में शिफ्ट होने की खबर सामने आई है. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संभावित अमेरिकी हमले के खतरे को देखते हुए खामेनेई ने यह कदम उठाया है.
ईरान और अमेरिका के बीच टकराव की आशंका एक बार फिर गहराती नजर आ रही है. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई को तेहरान में एक विशेष अंडरग्राउंड शेल्टर में शिफ्ट कर दिया गया है. रिपोर्ट में सरकार के करीबी दो सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि वरिष्ठ सैन्य और सुरक्षा अधिकारियों ने संभावित अमेरिकी हमले की आशंका को गंभीर खतरे के रूप में आंका है, जिसके बाद यह फैसला लिया गया. इस बीच खामेनेई ने अपने एक बेटे को कार्यकारी कमान सौंप दी है.
ईरान इंटरनेशनल की रिपोर्ट के अनुसार यह अंडरग्राउंड सुविधा एक अत्यधिक सुरक्षित और मजबूत ठिकाना है, जिसमें आपस में जुड़े कई सुरंगनुमा रास्ते मौजूद हैं. सूत्रों ने यह भी दावा किया कि खामेनेई के तीसरे बेटे मसूद खामेनेई फिलहाल सुप्रीम लीडर के कार्यालय के दैनिक संचालन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं और वही सरकार की कार्यकारी शाखाओं के साथ मुख्य संपर्क का माध्यम बने हुए हैं.
यह भी पढ़ें: 'US हमले को मानेंगे ऑल-आउट वॉर...', मिडिल ईस्ट में ट्रंप की सैन्य तैनाती से भड़का ईरान
इसी बीच अमेरिका ने मिडिल ईस्ट की ओर अपनी सैन्य तैनाती और तेज कर दी है. अमेरिकी नौसेना का USS Abraham Lincoln Carrier Strike Group फिलहाल हिंद महासागर में मौजूद है और इसके आने वाले दिनों में अरब सागर या फारस की खाड़ी तक पहुंचने की संभावना है. इस स्ट्राइक ग्रुप में USS Spruance, USS Frank E. Petersen Jr. और USS Michael Murphy जैसे गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर भी शामिल हैं.
अडवांस्ड एयर पावर से लैस
एयर पावर की बात करें तो इस कैरियर स्ट्राइक ग्रुप में F-35C स्टील्थ फाइटर जेट्स और F/A-18E सुपर हॉर्नेट विमानों को तैनात किया गया है. इसके अलावा अमेरिका ने F-15E Strike Eagles और ब्रिटेन ने Typhoon फाइटर जेट्स भी क्षेत्र में भेजे हैं.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









