
ट्रंप की धमकी के बाद जंग में सीजफायर को तैयार पुतिन, लेकिन रखी ये शर्त
AajTak
बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको के साथ वार्ता के बाद पुतिन ने कहा कि हम लड़ाई रोकने के प्रस्ताव से सहमत हैं, लेकिन यह विराम ऐसा होना चाहिए जिससे इस संकट के मूल कारण भी समाप्त हो जाएं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकी के बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि हम यूक्रेन के साथ चल रही जंग को रोकने के अमेरिकी प्रस्तावों से सहमत हैं, लेकिन उन्होंने एक शर्त भी रखी है. पुतिन ने कहा कि किसी भी युद्ध विराम से स्थायी शांति आनी चाहिए और संघर्ष के मूल कारणों का समाधान होना चाहिए.
बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको के साथ वार्ता के बाद पुतिन ने कहा कि हम लड़ाई रोकने के प्रस्ताव से सहमत हैं, लेकिन यह विराम ऐसा होना चाहिए जिससे इस संकट के मूल कारण भी समाप्त हो जाएं.
क्या कहा था ट्रंप ने?
बता दें कि सऊदी अरब में यूक्रेन और अमेरिका के बीच सीजफायर को लेकर सहमति बनी थी. इसके बाद अमेरिका ने 30 दिनों के सीजफायर का प्लान रूस को भेजा था, लेकिन पुतिन के ढीले रवैये के मद्देनजर ट्रंप ने उन्हें वॉर्निंग भी दी. ट्रंप ने पुतिन को चेताते हुए कहा था कि अगर रूस, यूक्रेन के खिलाफ जंग जारी रखता है तो उसे इसके सख्त परिणाम भुगतने होंगे. उसे इसका आर्थिक खामियाजा भुगतना पड़ सकता है. हम कुछ ऐसे कदम उठा सकते हैं जिससे उन पर नकारात्मक वित्तीय प्रभाव पड़ सकता है. यह रूस के लिए घातक होगा. मैं ऐसा नहीं चाहता क्योंकि मेरा मकसद शांति लाना है.
यूक्रेन ने प्रस्ताव को समर्थन देने की बात कही
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि वह इस युद्ध को समाप्त करना चाहते हैं और रूस से 30 दिन के संघर्ष विराम पर सहमति देने की उम्मीद कर रहे हैं. यूक्रेन ने इस प्रस्ताव को समर्थन देने की बात कही है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









