
ट्रंप की जीत से हैं निराश? अमेरिकी क्रूज कंपनी ने किया 4 साल के वर्ल्ड टूर पैकेज का ऐलान
AajTak
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे आ गए हैं. रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने जबरदस्त जीत हासिल की है. ट्रंप की जीत से उनके समर्थकों में खुशी है तो विपक्षी नेताओं से लेकर कार्यकर्ता तक निराश हैं. इस बीच, अमेरिका की एक क्रूज शिप कंपनी ने ट्रंप की जीत से निराश लोगों को 4 साल के लिए 'स्किप फॉरवर्ड' का ऑफर दिया है. अमेरिका में राष्ट्रपति का कार्यकाल 4 साल का होता है.
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद दुनियाभर से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी के समर्थकों में उत्साह है तो डेमोक्रेटिक वर्कर्स में निराशा देखने को मिल रही है. ट्रंप के दूसरे कार्यकाल को लेकर तमाम तरह की कयासबाजी और अटकलें भी लगाई जा रही हैं. इस बीच, निराश लोगों के लिए क्रूज कंपनी विला वी रेजिडेंस एक ऑफर लेकर आई है.
कंपनी ने ट्रंप के कार्यकाल से दूर रखने के लिए 4 साल के 'स्किप फॉरवर्ड' पैकेज की घोषणा की है. कंपनी का कहना है कि हम विला वी ओडिसी शिप के जरिए चार साल में पूरी दुनिया की यात्रा करवाने का टारगेट रखेंगे, जिसमें 400 से ज्यादा डेस्टिनेशन पर रुकने की व्यवस्था होगी.
ट्रंप पर प्रतिक्रियाओं के बीच आया टूर पैकेज
क्रूज कंपनी विला वी रेजिडेंस अक्सर लोगों को लंबे टूर पर भेजती है और अब अमेरिका में ट्रंप की जीत पर लोगों की प्रतिक्रियाओं के बीच कंपनी नया ऑफर लेकर आई है. और इसे "टूर ला वी" प्रोग्राम नाम दिया है. इस टूर के जरिए यात्री एक से चार साल तक दुनियाभर की यात्रा कर सकेंगे. कंपनी के विला वी ओडिसी जहाज का उपयोग किया जाएगा, जो 400 से ज्यादा स्थानों पर रुकेगा और साढ़े तीन साल में दुनिया का चक्कर लगाकर वापसी करेगा.
टूर पैकेज में दिए चार ऑप्शन
कंपनी के सीईओ माइकल पीटरसन ने बताया, प्रत्येक यात्री के लिए एक संपूर्ण जलयात्रा का एहसास अलग ही होता है क्योंकि हम रास्ते में हर बंदरगाह पर नए रोमांच का अनुभव करते हैं. हम लंबी अवधि का क्रूज पैकेज लेकर आए हैं, जो यात्रियों को अपनी नागरिकता बनाए रखते हुए कुछ वर्षों के लिए अमेरिका से दूर रहने का मौका देता है. इसमें चार विकल्प हैं. एक साल के लिए एस्केप फ्रॉम रियलिटी पैकेज, 2 साल के लिए मिड-टर्म सिलेक्शन पैकेज, 3 साल के लिए एवरीव्हेयर बट होम पैकेज और 4 साल के लिए स्किप फॉरवर्ड पैकेज दिया जा रहा है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.











