
'ट्रंप की ईमानदार कोशिशों का समर्थन...', गाजा शांति समझौते पर पीएम मोदी ने जताई खुशी
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा युद्ध को खत्म करने में इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू के योगदान की सराहना की और इसे 'नए मिडिल ईस्ट की ऐतिहासिक सुबह' बताया. दो साल से बंधक बनाए गए सभी लोगों की रिहाई का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रंप के शांति प्रयासों का समर्थन किया.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा में दो साल से चल रहे विनाशकारी युद्ध को खत्म करने के लिए युद्ध विराम समझौता कराने में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के 'शानदार काम' की सराहना की और इसे 'नए मिडिल ईस्ट की ऐतिहासिक सुबह' बताया. ट्रंप इजरायल की संसद में पहुंचे, जहां पर नेतन्याहू ने उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक अवार्ड से सम्मानित किया.
इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की तारीफ की.
उन्होंने कहा, "हम दो साल से ज़्यादा समय तक बंधक बनाए रखने के बाद सभी बंधकों की रिहाई का स्वागत करते हैं. उनकी आज़ादी उनके परिवारों के साहस, राष्ट्रपति ट्रंप के अटूट शांति प्रयासों और प्रधानमंत्री नेतन्याहू के दृढ़ संकल्प का प्रतीक है. हम इलाके में शांति लाने के राष्ट्रपति ट्रंप की ईमानदार कोशिशों का समर्थन करते हैं."
ट्रंप ने क्या कहा?
सीजफायर समझौते की मध्यस्थता करने वाले डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि बचे हुए 20 इज़रायली बंधकों की रिहाई लंबे वक्त से संघर्ष से ग्रस्त इस क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मोड़ है. उन्होंने यरुशलम में उत्साहित नेसेट (इजरायल की संसद) सदस्यों से कहा, "बंधक वापस आ गए हैं. यह कहते हुए बहुत अच्छा लग रहा है. आने वाली पीढ़ियों को यह उस पल के रूप में याद रहेगा, जब सब कुछ बदलना शुरू हुआ, और बहुत बेहतरी के लिए."
यह भी पढ़ें: शुरू हुई बंधकों की रिहाई, लेकिन क्या कंटीले मुद्दों से किनारा कर रहा ट्रंप का गाजा शांति प्रस्ताव?

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









