
ट्रंप का दबाव आया काम, 245 फीसदी टैरिफ के बाद चीन ने अचानक लिया यूटर्न
AajTak
चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने गुरुवार को घोषणा की कि वह अमेरिका के साथ आर्थिक और व्यापार वार्ता के लिए तैयार है. इसके अलावा, चीन ने अमेरिका से 'धमकी और ब्लैकमेल की रणनीति' बंद करने की अपील की है. इस ऐलान के बाद, अब ट्रेड वॉर का खतरा टल सकता है.
डोनाल्ड ट्रंप लगातार चीन पर टैरिफ का दबाव बना रहे थे, जो अब काम आ गया है. आखिरकार चीन अमेरिका से व्यापार वार्ता (US vs China Trade) के लिए तैयार हो चुका है. साथ ही अमेरिका से यह भी अपील की है कि वे टैरिफ भरी धमकी देना अब बंद कर दे. चीन का बयान यह तब आया है, जब अमेरिका ने ड्रैगन पर 245% टैरिफ लगाने का ऐलान किया.
चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने गुरुवार को घोषणा की कि वह अमेरिका के साथ आर्थिक और व्यापार वार्ता के लिए तैयार है. इसके अलावा, चीन ने अमेरिका से 'धमकी और ब्लैकमेल की रणनीति' बंद करने की अपील की है. इस ऐलान के बाद, अब ट्रेड वॉर का खतरा टल सकता है.
245% के बाद आया चीन का यूटर्न चीन के वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता ही योंगकियान ने कहा कि अमेरिका को चीन के साथ समान बातचीत करनी चाहिए और मतभेद को सुलझाना चाहिए. चीन की तरफ से ये प्रतिक्रिया तब आई है, जब व्हाइट हाउस द्वारा यह घोषणा की कि चल रहे व्यापार विवाद में जवाबी कार्रवाई के कारण चीन को 245% तक टैरिफ का सामना करना पड़ सकता है.
चीन ने अमेरिका के भारी टैरिफ को किया था अनदेखा ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, चीन ने पहले अमेरिका की भारी टैरिफ की धमकी को खारिज करते हुए कहा था कि अगर टैरिफ जारी रहा तो वह इस पर कोई ध्यान नहीं देगा. इसके अलावा, चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि अमेरिका द्वारा चीनी वस्तुओं पर बार-बार भारी टैरिफ लगाना 'नंबर का गेम है' से ज़्यादा कुछ नहीं है, जिसका कोई वास्तविक आर्थिक वैल्यू नहीं है.
शेयर बाजार में शानदार तेजी इस ऐलान के बाद भारतीय शेयर बाजार में तूफानी तेजी देखी जा रही है. BSE सेंसेक्स 1100 ऊपर चढ़कर कारोबार कर रहा है, जबकि निफ्टी में 300 अंकों की उछाल आई है. इधर, निफ्टी बैंक (Nifty Bank) भी कमाल की तेजी दिखा रहा है. यह 922 अंक उछलकर 54051 पर कारोबार कर हर है. Nifty50 23742 पर पहुंच चुका है और Sensex 78,149 पर पहुंच चुका है.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.











