
ट्रंप और जिनपिंग मुलाकात में किसने मारी बाजी... मुलाकात को 10 में से 12 नंबर क्यों दे रहे अमेरिकी राष्ट्रपति?
AajTak
चीन ने कहा है कि वो अमेरिका से सोयाबीन की खरीद को फिर से बहाल करने के लिए तैयार है और दूसरा वो अमेरिका को Rare Earth Minerals का निर्यात करना भी जारी रखेगा. हालांकि ये निर्यात अगले एक साल के लिए ही बढ़ाया गया है. इसके अलावा दोनों देशों के बीच एक और मुद्दे को लेकर सहमति बनी है और वो मुद्दा है फेंटानिल ड्रग का.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच गुरुवार को बहुतप्रतीक्षित बैठक हुई. दोनों नेताओं की यह मुलाकात साउथ कोरिया के बुसान में हुई. दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को खास बताते हुए अच्छा दोस्त कहा. लेकिन ट्रंप और जिनपिंग की इस मुलाकात में किसने बाजी मारी?
कोरिया के बुसान शहर में शी जिनपिंग के साथ हुई मुलाकात को ट्रंप ने 10 में से 12 नंबर दिए हैं. राष्ट्रपति ट्रंप का कहना है कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ इससे शानदार मुलाकात हो ही नहीं सकती थी और वो उनसे अपने मुद्दों पर चर्चा करके खुश हैं. लेकिन हकीकत ये है कि जब आप इस मुलाकात की तस्वीरों और इसमें चर्चा के दौरान तय हुई बातों का विश्लेषण करेंगे तो आपको पता चलेगा कि चीन इस मुलाकात में पूरी तरह से अमेरिका पर हावी रहा है.
इस मुलाकात के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने चीन पर लगाए गए रेसिप्रोकल टैरिफ को 10 फीसदी कम कर दिया है. अब अमेरिका के बाजार में चीन के सामान पर 57 फीसदी की जगह 47 फीसदी टैरिफ लगेगा. बदले में चीन ने दो मुद्दों पर सहमति जताई है.
अमेरिका का आरोप था कि चीन से इस ड्रग की अवैध तस्करी हो रही है और इसकी वजह से अमेरिका ने चीन पर fentanyl को लेकर 20 फीसदी टैरिफ लगा दिया था. लेकिन आज अमेरिका यहां भी झुक गया और उसने इस टैरिफ को भी 20 फीसदी से घटाकर 10 फीसदी कर दिया.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









