
ट्रंप और एलन मस्क को लगा तगड़ा झटका! सुप्रीम कोर्ट चुनाव जीत गईं क्रॉफर्ड, कौन हैं ये?
AajTak
अमेरिका के विस्कॉन्सिन राज्य में सुप्रीम कोर्ट के चुनाव हुए हैं जिसमें डेमोक्रेटिक पार्टी के समर्थन वाली लिबरल सुजैन क्रॉफर्ड की जीत हुई है. उन्होंने ट्रंप और एलन मस्क के उम्मीदवार को हराया है जिसे उनकी बड़ी जीत मानी जा रही है. मस्क ने इस चुनाव में अपने उम्मीदवार के पीछे पानी की तरह पैसा बहाया था.
अमेरिकी राज्य विस्कॉन्सिन ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके सहयोगी अरबपति एलन मस्क को करारा झटका दिया है. राज्य के वोटर्स ने मंगलवार को स्टेट सुप्रीम कोर्ट के चुनाव में लिबरल सुजैन क्रॉफर्ड को चुना. क्रॉफर्ड ने कंजर्वेटिव ब्रैड शिमेल को हराया जिन्हें ट्रंप और मस्क का समर्थन मिल रहा था. शिमेल की हार को ट्रंप और मस्क के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है.
अमेरिकी न्यूज वेबसाइट सीएनएन और एनबीसी के अनुसार, डेमोक्रेटिक पार्टी के समर्थन से चुनाव में उतरीं क्रॉफर्ड की जीत के साथ ही विस्कॉन्सिन सुप्रीम कोर्ट में 4-3 से लिबरल बहुमत कायम है. इस चुनाव को ट्रंप के राष्ट्रपति पद पर एक शुरुआती जनमत संग्रह के रूप में देखा गया.
मस्क ने उम्मीदवार पर पानी की तरह बहाया पैसा, फिर भी मिली हार
न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के ब्रेनन सेंटर के अनुसार, विस्कॉन्सिन सुप्रीम कोर्ट का चुनावी अभियान अमेरिकी इतिहास का सबसे महंगा न्यायिक मुकाबला बन गया है, जिसमें उम्मीदवारों, पार्टियों और बाहरी समूहों ने 9 करोड़ डॉलर से अधिक खर्च किए गए. इससे पहले 2023 के विस्कॉन्सिन स्टेट सुप्रीम कोर्ट चुनाव में 5.1 करोड़ डॉलर खर्च किए गए थे जो कि अब से पहले तक का रिकॉर्ड खर्च था.
अकेले एलन मस्क और उनके सहयोगी समूहों ने अपने उम्मीदवार के समर्थन में 2 करोड़ डॉलर से ज्यादा खर्च किए. मस्क ने इस चुनाव में पिछले साल ट्रंप को जिताने के लिए इस्तेमाल की गई कुछ तरकीबें अपनाईं, जिसमें "एक्टिविस्ट जजों" के विरोध में याचिका पर हस्ताक्षर करने वाले लोगों को 100 डॉलर की पेशकश और मतदाताओं को 10 लाख डॉलर के चेक देने की पेशकश शामिल है.
चुनाव में जीत के बाद क्रॉफर्ड ने मैडिसन में विजय रात्रि समारोह में दिए भाषण में कहा, 'आज विस्कॉन्सिन के लोगों ने हमारे लोकतंत्र पर अभूतपूर्व हमले को विफल कर दिया. न्याय की कोई कीमत नहीं होती. हमारी अदालतें बिकाऊ नहीं हैं.'

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.









