
टॉयलेट जाने से रोका तो बीच फ्लाइट में पैंट उतारकर बैठी महिला, वहीं करने लगी...
AajTak
Drama in Flight: इस महिला ने फ्लाइट में सबके सामने अपनी पैंट उतारकर हर किसी को हैरान कर दिया. क्योंकि उसे फ्लाइट अटेंडेंट ने कुछ वक्त के लिए शौचालय नहीं जाने को कहा था.
उड़ते विमान में एक महिला ने जो किया, उससे आसपास के लोग हैरान रह गए. महिला ने सबके सामने ही अपनी पैंट उतार दी. वो प्लेन की सतह पर बैठ गई. इसके बाद महिला ने सबसे माफी भी मांगी. मामला अमेरिका के फ्लोरिडा से फिलाडेल्फिया जा रही फ्लाइट का है. घटना सोमवार को हुई थी. फेसबुक पर जूली वोशेल हार्टमैन नामक यूजर ने इसका वीडियो शेयर किया है. वीडियो से पता चलता है कि महिला फ्लाइट में ही पेशाब करना चाहती थी क्योंकि एक फ्लाइट अटेंडेंट ने उसे कुछ समय के लिए टॉयलेट का इस्तेमाल नहीं करने को कहा था.
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, जब महिला वहां बैठी तो आसपास मौजूद अन्य यात्री इसका विरोध करने लगे. इसके जवाब में महिला ने सबको गालियां देना शुरू कर दिया. उसने कहा, 'मैं पेशाब करने जा रही हूं.' हालांकि महिला लोगों की बातें सुनकर चुप हो गई. वो दोबारा से फ्लाइट अटेंडेंट से कहने लगी कि उसे शौचालय जाने दे. उसने अपनी पैंट दोबारा ऊपर कर ली.
कैमरा के पीछे खड़ा एक शख्स बोलता है कि फ्लाइट में बच्चे भी मौजूद हैं. जिन्होंने महिला को इस हालत में देख लिया है. एक अन्य वीडियो में महिला बाकी यात्रियों से झगड़ते हुए दिखाई देती है.
वहीं वीडियो को फेसबुक पर पोस्ट करने वाली महिला वोशेल हार्टमैन ने कहा, 'मैथ्यू हार्टमैन और मुझे आज दोपहर फ्लोरिडा से घर के लिए उड़ान भरने के दौरान सबसे भयानक अनुभव हुआ. एक यात्री परेशान थी. वो अपनी निर्धारित सीट पर नहीं बैठी और उसने दो बच्चों के सामने विमान में अपनी पैंट उतारने का फैसला किया.
मैं वास्तव में तमाशा देखने के लिए अपनी सीट पर खड़ी थी. उसने दूसरे यात्री को जान से मारने की धमकी दी. जब मैंने उसे बैठने को कहा तो उसने मुझे धमकी दी. मुझे आशा है कि उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा और दोबारा उड़ान भरने से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा.' मामले में एयरलाइन की तरफ से कोई बयान जारी नहीं किया गया है.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.










