
टॉप CEOs के साथ करेंगे मीटिंग, डेलिगेशन लेवल की होगी टॉक... ऑस्ट्रिया पहुंचे PM मोदी का पूरा शेड्यूल
AajTak
एक दिन के दौरे पर यूरोपीय देश ऑस्ट्रिया पहुंचे पीएम मोदी के सभी कार्यक्रमों का शेड्यूल आ चुका है. प्रधानमंत्री एक तरफ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करने वाले तो वहीं वह ऑस्ट्रिया और भारत के टॉप CEOs के साथ मीटिंग भी करने जा रहे हैं.
भारत और ऑस्ट्रिया के राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ पर पीएम मोदी वियना पहुंच चुके हैं. रूस की तरह यहां भी उनका भव्य स्वागत किया गया. एक तरफ पीएम मोदी का रेड कॉर्पेट बिछाकर स्वागत किया गया तो वहीं उन्हें रिसीव करने खुद ऑस्ट्रिया के विदेश मंत्री अलेक्जेंडर शालेनबर्ग एयरपोर्ट पहुंचे. इतना ही नहीं ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर ने उनके साथ सेल्फी ली और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया. आइए जानते हैं कि ऑस्ट्रिया में पीएम मोदी का शेड्यूल क्या रहने वाला है.
PM मोदी के ऑस्ट्रिया दौरे का शेड्यूल
1. दोपहर 1:30 बजे से 1:40 बजे तक- संघीय चांसलरी में औपचारिक स्वागत समारोह
2. दोपहर 1:40 बजे से 1:45 बजे तक - अतिथि पुस्तिका पर हस्ताक्षर
3. दोपहर 1:45 बजे से 2:30 बजे तक- प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता
4. दोपहर 2:30 बजे से 2:50 बजे तक - प्रेस वक्तव्य

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









