
'टैलेंटेड बालक विवाद में नहीं पड़ते', सारा ने तोड़ी चुप्पी, दिया ओरी को जवाब! क्या है पूरा मामला?
AajTak
ओरी के लगातार तंज के बाद सारा अली खान ने पहली बार इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की. जहां सीधे बयान के बजाय गाने के बोलों से दिया गया जवाब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया.
इन दिनों सारा अली खान का नाम खूब चर्चा में बना हुआ है. लेकिन इसकी वजह उनकी कोई फिल्म या पोस्ट नहीं बल्कि अपने पुराने कॉलेज फ्रेंड ओरी (Orry) के इंस्टाग्राम पर किए जा रहे तंज हैं. अब ओरी के पोस्ट पर पहली बार सारा ने अपना रिएक्शन दिया है.
सारा का जवाब
हालांकि सारा ने इस विवाद पर सीधे तौर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी में चुना गया गाना लोगों का ध्यान खींच रहा है. सारा ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपने एक दोस्त को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं.
सारा ने छुट्टियों की तस्वीरों का एक कोलाज शेयर किया और उसमें विक्रम सरकार का गाना ‘नाम चले’ लगाया. इस स्टोरी में जिन लाइनों को उन्होंने चुना, वो थीं- “खुले से खाते ना पड़ते हिसाबन में, मस्ती में रहते हम रहते ना यादों में, एक लाइफ मिली बेबी जी रे स्वादों में, टैलेंटेड बालक ना पड़ते विवादों में.”
हालांकि सारा अली खान ने ओरी की बातों पर सीधे कुछ नहीं कहा, लेकिन उनके गाने और उसके बोलों को लोग एक तरह का जवाब मान रहे हैं.
वहीं दूसरी तरफ, ओरी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बताया कि वो एक यूट्यूब सीरीज पर काम कर रहे हैं, जिसमें वो बॉलीवुड एक्टर्स के करियर को लेकर बातें करेंगे. इसके साथ उन्होंने सेलेना गोमेज का गाना ‘People You Know’ लगाया.













