
टैरिफ बम फोड़ने के बाद अब भारत, इजरायल और वियतनाम से क्यों बात कर रही ट्रंप सरकार?
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी रेसिप्रोकल टैरिफ पॉलिसी के तहत 2 अप्रैल को भारत, वियतनाम और इजरायल पर नए टैरिफ लगाने की घोषणा की थी. आगामी 9 अप्रैल से भारत द्वारा अमेरिका को किए जाने वाले निर्यात पर 26% टैरिफ लगेगा, वियतनाम पर 46% टैरिफ लगेगा तथा इजराइल पर 17% टैरिफ लगेगा.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ट्रेड एग्रीमेंट को लेकर भारत, इजरायल और वियतनाम के प्रतिनिधियों के साथ सक्रिय रूप से बातचीत कर रहे हैं. सीएनएन ने अपनी एक रिपोर्ट में इस बारे में जानकारी दी है. यह वार्ता निकट आ रही समय सीमा से पहले हो रही है, जिसके तहत यदि कोई समझौता नहीं हुआ तो इन देशों से आयात पर नए टैरिफ लगाए जाएंगे.
सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप इन देशों के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौतों पर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसे लेकर बता बनती है, तो आगामी 9 अप्रैल से लागू होने वाले टैरिफ पर रोक लग सकती है. ट्रंप की भारत, इजरायल और वियतनाम के साथ ट्रेड एग्रीमेंट को लेकर चल रही यह वार्ता, अन्य देशों के साथ इसी तरह की बातचीत का रास्ता खोल सकती है.
यह भी पढ़ें: टैरिफ वॉर से अमेरिकी शेयर बाजार में 'कत्लेआम'... बेपरवाह ट्रंप बोले- बड़े बिजनेस को फर्क नहीं, जो कमजोर वही डूबेंगे
चीन और कनाडा पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि वे अमेरिकी आयात पर अतिरिक्त शुल्क लगाकर ट्रंप की टैरिफ नीति पर जवाबी कार्रवाई करेंगे. सीएनएन ने व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से बताया कि ट्रंप प्रशासन की ओर से लगाए गए रेसिप्रोकल टैरिफ 9 अप्रैल से लागू होंगे. अमेरिकी राष्ट्रपति के बेटे एरिक ट्रंप ने X पर एक पोस्ट में लिखा, 'मैं डोनाल्ड ट्रंप के साथ बातचीत करने की कोशिश करने वाला आखिरी देश नहीं बनना चाहता. जो पहले बातचीत करेगा वह जीत जाएगा- जो आखिरी में बातचीत करेगा वह निश्चित रूप से हारेगा. मैंने अपनी पूरी जिंदगी में यह फिल्म देखी है.'
इस बीच, डोनाल्ड ट्रंप ने स्वयं इस बात की पुष्टि की कि वह अपने व्यापारिक साझेदारों के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं. एयरफोर्स वन में गुरुवार को पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'टैरिफ को लेकर हर देश हमसे बातचीत करना चाहता है. यही हमारी खूबसूरती है कि हम खुद को ड्राइवर सीट पर रखते हैं, जब तक वे हमें कुछ अच्छा दे रहे हैं.' उन्होंने कहा, 'टिकटॉक का ही उदाहरण ले लें. टिकटॉक के साथ हमारे सामने ऐसी स्थिति है, जहां चीन शायद कहेगा, हम एक सौदे को मंजूरी देंगे, लेकिन क्या आप टैरिफ पर कुछ करेंगे? टैरिफ हमें नेगोशिएशन पावर देता. ऐसा हमेशा होता आया है.'
यह भी पढ़ें: शुरू हो गया ट्रेड वॉर! चीन ने ट्रंप को दिया करारा जवाब, अब अमेरिकी सामान पर 34% टैरिफ वसूलेगा ड्रैगन

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









