
टैरिफ की धमकी, लेकिन निवेश में भरोसा: भारत के साथ ट्रंप का 'लव-हेट रिलेशनशिप'
AajTak
डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही रूस से तेल खरीदने पर भारत को टैरिफ की धमकी दी हो, लेकिन अमेरिका ने भारत में बड़े निवेश की योजना भी बनाई. मैन्युफैक्चरिंग और इंडस्ट्री सेक्टर में भारत टॉप इन्वेस्टमेंट देशों में शामिल है. अमेरिका के साथ ट्रेड डील से किसानों, MSME और उद्योगों को फायदा मिलने का दावा किया गया है.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और भारत के रिश्तों को अगर "लव-हेट रिलेशनशिप" कहा जाए तो गलत नहीं होगा. एक तरफ ट्रंप भारत पर टैरिफ लगाने की धमकी देते रहे, तो दूसरी तरफ अमेरिका ने भारत में बड़े निवेश की योजना भी बनाई.
भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील का ऐलान हो चुका है. डोनाल्ड ट्रंप ने इंडिया टुडे मैगजीन के "न्यूजमेकर्स ऑफ द ईयर 2025" कवर को सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ट्रंप साथ नजर आ रहे हैं. इससे संकेत मिलता है कि दोनों देशों के रिश्ते अब सकारात्मक दिशा में बढ़ रहे हैं, हालांकि कुछ महीने पहले हालात ऐसे नहीं थे.
यह भी पढ़ें: टैरिफ वॉर छेड़ने वाले ट्रंप आखिर कैसे झुक गए... इंडिया-US ट्रेड डील की Inside Story
ट्रंप ने कई बार चेतावनी दी थी कि अगर भारत रूस से तेल खरीदता रहा तो उस पर भारी टैरिफ लगाए जाएंगे लेकिन इन धमकियों के बावजूद अमेरिका भारत में बड़े स्तर पर निवेश की तैयारी कर रहा था. भारत उन पांच देशों में शामिल है, जहां ट्रंप के नेतृत्व में मैन्युफैक्चरिंग और इंडस्ट्री सेक्टर में सबसे ज्यादा निवेश की योजना बनी है.
व्हाइट हाउस के मुताबिक, ट्रंप के दोबारा सत्ता में आने के बाद 'अमेरिका फर्स्ट' आर्थिक नीति के तहत मैन्युफैक्चरिंग, टेक्नोलॉजी और इंफ्रास्ट्रक्चर में कुल 9.6 ट्रिलियन डॉलर के निवेश का ऐलान किया गया है.
इनमें से 4.8 ट्रिलियन डॉलर मैन्युफैक्चरिंग और इंडस्ट्री सेक्टर के लिए हैं. वहीं, 2.7 ट्रिलियन डॉलर टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में और करीब 0.78 ट्रिलियन डॉलर ऊर्जा और पर्यावरण से जुड़े क्षेत्रों में निवेश के लिए तय किए गए हैं.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.

ईरान ने पहली बार अपनी घातक मिसाइल सेजिल का इस्तेमाल कर इजरायल पर हमला किया है. इस हमले से ईरान ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ 54वां चरण शुरु कर दिया है. IRGC के ऐरोस्पेस प्रमुख ने बताया कि सेजिल मिसाइल से कमांड और कंट्रोल केंद्रों पर मला किया. इस मिसाइल में ईरान के अंदर से इजरायल को निशाना बनाने की पूरी क्षमता है.









