
टेस्ला की 2 लाख कारों में अचानक स्पीड पकड़ने का डर, कंपनी ने की रिकॉल
AajTak
दुनिया की सबस बड़ी इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला ने चीन में 2,85,000 इलेक्ट्रिक वाहनों को क्रूज कंट्रोल को ठीक करने के लिए बाजार से वापस मंगा रही है.
दुनिया की सबस बड़ी इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला ने चीन में 2,85,000 इलेक्ट्रिक वाहनों को क्रूज कंट्रोल को ठीक करने के लिए बाजार से वापस मंगा रही है. कंपनी ने कहा है कि इन वाहनों का क्रूज कंट्रोल अचानक एक्टिवेट हो सकता है, जिससे वाहन रफ्तार पकड़ सकता है. चीन के बाजार नियामक ने कहा कि इन वाहनों में 2,11,256 मॉडल-3 सेडान, 38,599 मॉडल वाई क्रॉसओवर यूटिलिटी वाहन शामिल हैं, जिनका उत्पादन चीन में हुआ है. वहीं इनमें 35,665 मॉडल 3 वाहन भी शामिल हैं जिनका आयात किया गया है. वहीं कंपनी ने घोषणा की है कि वह आयात वाहनों के साथ-साथ 38,599 चीन में निर्मित Ys मॉडल (Model Ys) को भी रिकॉल करेगी. क्योंकि उनके ऑटोपायलट सिस्टम एक ड्राइव के दौरान बहुत आसानी से सक्रिय होते हैं और ऐसे में ये दुर्घटनाओं का कारण बन सकते हैं.
पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











